वाराणसी1अगस्त25*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगस्त महीने में अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ रहे हैं।
पीएम मोदी के वाराणसी दौरे के लिए अफसरों से लेकर बीजेपी नेता तक तैयारियों में जुटे हैं।
हालांकि पीएम के आगमन के तैयारियों की बीच एक डर हर किसी को सता रहा है।
उसके लिए भी तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं, 2 अगस्त को पीएम मोदी वाराणसी दौरे पर हैं।
अपने इस दौरे के दौरान पीएम वाराणसी के सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र में बलौनी से काशी वासियों को 52 परियोजनाओं की सौगात देंगे।
पीएम के इस दौरे में कहीं मौसम न विलेन बन जाए, ये डर अफसर और बीजेपी नेताओं को सता रहा है।
इसी को देखते हुए सेवापुरी के बलौनी में मोदी की जनसभा स्थल पर वॉटरप्रूफ पंडाल तैयार किया जा रहा है।
जर्मन हैंगर तकनीक से इस पंडाल को बनाया जा रहा है. इस पंडाल की लंबाई करीब 250 मीटर और चौड़ाई 60 मीटर है।
वाराणसी काशी क्षेत्र के बीजेपी अध्यक्ष दिलीप पटेल की मानें तो पीएम के आगमन की तैयारियां काफी अच्छे ढंग से की जा रही हैं।

More Stories
लखनऊ22अगस्त26*रक्षाबंधन पर CM का बड़ा तोहफा: प्रदेश की माताओं, बेटियों और बहनों के लिए मुफ्त बस यात्रा का ऐलान……!!*
कन्नौज22अगस्त26*(SD) कन्नौज में DM ने चलाई ‘स्मार्ट क्लास’, अधिकारी से बने शिक्षक…..!!*
ग्वालियर22अगस्त26*चुनावी खर्च का ब्योरा नहीं देना पड़ा भारी, ग्वालियर नगर निगम के 44 प्रत्याशियों पर आयोग की बड़ी कार्रवाई, अयोग्य घोषित*