औरैया 07 दिसम्बर *गोली से घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम,गांव में पसरा सन्नाटा*
*दस दिन पूर्व वैन में सवार ने मारी थी गोली।*
*दस दिनों तक जिन्दगी एवं मौत के बीच झूलता रहा जहीर आखिर में इलाज के दौरान तोड़ा दम*
*अछल्दा,औरैया।* पिछले महीने 27 नबम्बर को सुबह 11 बजे ग्राम लिधौरा निवासी जहीर खाँन पुत्र नजीर खाँन उम्र लगभग 42 वर्ष अपने घर के दरवाजे पर बैठ थे, तभी वैन सवार ने गोली मार दी थी। जिससे वह वहीं जमीन पर गिर गये थे। जिन्हें गम्भीर रूप से घायल घर के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लेकर पहुंचे जहां हालत गम्भीर होने पर डॉक्टरों द्वारा उन्हें सैफई रिफर कर दिया गया था। हालत मे सुधार ने होने पर उसे लखनऊ के पीजीआई में भर्ती कराया गया। दस दिनों तक डॉक्टरों की निगरानी में रहे जहीर ने सोमवार की शाम को जिन्दगी की जंग हार गये। सोमवार देर रात उनका शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। मंगलवार को थाने के एसआई अमर सिंह पटेल एवं प्रेम चन्द्र की मौजूदगी में मृतक जहीर का अंतिम संस्कार किया। मृतक की पत्नी शबाना का रो- रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि मृतक जहीर गांवों में फेरी लगाकर बर्तन बेचकर एवं कबाड़ा खरीदकर अपनी आजीविका चलाता था। पुलिस ने कल ही गोली मारने वाले अभियुक्त प्रेम किशोर पुत्र स्व0 दशरथ सिंह निवासी खेड़ापति थाना इकदिल जनपद इटावा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतक के 4 बच्चे हैं, जिनमें 3 लड़कियां एवं 1 लड़का है, और सभी बच्चे अभी नाबालिग हैं।

More Stories
अयोध्या3 अप्रैल 26*सीनियर अधिवक्ता बाबू देवनारायण यादव के परिवार में खुशी का माहौल।
पूर्णिया बिहार3अप्रैल26* मोतिहारी में जहरीली शराब से मौत: जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ितों से की मुलाकात
रोहतास 3 अप्रैल 26*रोहतास की शानदार जीत महिला इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश*