लखनऊ31जुलाई25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर
यूपी विधानसभा मानसून सत्र:**UP Vidhan Sabha Monsoon Session :*
मानसून सत्र 11 अगस्त से होगा आरंभ, चार दिनों के लिए ही चलेगी कार्यवाही
लखनऊ, *मानवी मीडिया
उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र जल्द आरंभ होगा। सत्र 11 अगस्त से शुरू होगा और 16 अगस्त तक चलेगा। हालांकि सदन की कार्यवाही महज चार दिन ही चलेगी। विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दूबे ने बताया कि, उत्तर प्रदेश विधानसभा का 11 अगस्त से 16 अगस्त तक चलेगा। सदन की कार्यवाही सोमवार, मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को चलेगा। शनिवार को 15 अगस्त और 16 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की वजह से अवकाश रहेगा।
सचिव प्रदीप कुमार दुबे ने सभी सदस्यों को भेजे एक पत्र में बताया कि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने 11 से 16 अगस्त तक सत्र आहूत करने को मंजूरी दे दी है। दुबे ने बताया कि सत्र के दौरान सदन में नए विधेयक पेश किए जाने की संभावना है। उन्होंने यह भी कहा कि सदस्यों को इनके बारे में समय रहते सूचित कर दिया जाएगा।
गौरतलब है कि, उत्तर प्रदेश विधान मंडल के मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान पहले ही कर दिया गया था। योगी सरकार की कैबिनेट की बैठक में तारीखों को मंजूरी मिलने के बाद इसकी जानकारी दी गई थी।

More Stories
लखनऊ23मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
श्रीगंगानगर23मई26*आईडीपी ने बेघरों के पुनर्वास की माँग की ।*
पूर्णिया बिहार 23 मई 26 *एसपी के निर्देश पर उड़ान गश्ती टीम का स्कूल-कॉलेज दौरा*