सुल्तानपुर*23जुलाई25*बीती रात चाकूबाजी में एक युवक की मौत दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल।*
कुड़वार थाना क्षेत्र के कटावा गांव में मंगलवार देर शाम चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत हो गई।
जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया मृतक की पहचान संजय के रूप में हुई है।
वहीं घायल भाई विजय को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है चिकित्सकों के अनुसार संजय को जब अस्पताल लाया गया,तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है ग्रामीणों के मुताबिक घटना किसी पुरानी रंजिश का नतीजा बताई जा रही है।
फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

More Stories
महोबा23मई26*चरखारी के ऐतिहासिक मंगलगढ़ किले में तोप चोरी का प्रयास, एक आरोपी गिरफ्तार
हरदोई23मई26*पिहानी का मशहूर ऐतिहासिक रौजा सदर उर्स मेला कल*
पूर्णिया बिहार 23 मई 26 *जनता दरबार में डीडीसी ने सुनी फरियाद, अफसरों को दिए सख्त निर्देश*