October 7, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या05दिसम्बर*समाधान दिवस में आई शिकायतों का समयबद्ध करे निस्तारण....एडीएम*

अयोध्या05दिसम्बर*समाधान दिवस में आई शिकायतों का समयबद्ध करे निस्तारण….एडीएम*

*अब्दुल जब्बार एडवोकेट व जगदम्बा श्रीवास्तव की रिपोर्ट*

अयोध्या05दिसम्बर*समाधान दिवस में आई शिकायतों का समयबद्ध करे निस्तारण….एडीएम*

*133 शिकायतों मे 5 का मौके पर निस्तारण*

भेलसर(अयोध्या)रूदौली तहसील के सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय व अपर जिलाधिकारी वित एंव राजस्व महेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।ग्राम सभा अल्हवाना की प्रधान फुलझारा ने एसएसपी से शिकायत की कि अल्हवाना व ममरेज नगर की सरहद पर बने चकमार्ग की पैमाइश एसडीएम के आदेश पर चौकी प्रभारी भेलसर व राजस्व टीम की मौजूदगी में होने के बाद शनिवार को जब उस पर काम शुरू हुआ तो पूर्व प्रधान मुबारक आदि व महिलाओं ने काम कर रहे मजदूरों से मार पीट व अभद्रता करते हुए उन्हें भगा कर काम रुकवा दिया।मामले को गंभीरता से लेते हुए श्री पाण्डेय ने कोतवाल रूदौली को मौके पर राजस्व टीम व महिला सिपाही के साथ कार्यवाही करने के आदेश दिए।ग्राम भेलसर निवासी मोहम्मद अबुजर ने एडीएम से शिकायत कि ग्राम भेलसर की भूमि में दिनांक 22 /05/2017 को नक्शा बढ़ोतरी का आदेश हुआ था लेकिन चार साल सात माह बीत गए आदेश का अमलदरामद भूसंरक्षित भू अभिलेखागार मे नही किया गया है।एडीएम महेन्द्र कुमार ने राजस्व निरीक्षक को फटकारते हुये कहा की मामले का निस्तारण एक सप्ताह मे करा दे शिकायत दुबारा नही आनी चाहिए।
समाधान दिवस मे भाकियू के प्रदेश सचिव दिनेश कुमार दूबे ने भी पाँच सूत्री ज्ञापन एडीएम वित एवं राजस्व व विधायक को सौंपा।ज्ञापन मे मांग की गई कि तहसील रुदौली मे पाँच धान क्रय केन्द्र खोले गए है लेकिन उन केन्द्रो पर नाम मात्र धान की खरीद हुई है जिससे किसान अपना धान औने पौने दाम मे बेंच रहा है।किसानो की समस्याओ का समाधान दिवस मे बैठे विधायक राम चन्द्र यादव,एडीएम व एसडीएम स्वप्निल कुमार यादव ने संज्ञान लेते हुये जिला खाद्य विपणन अधिकारी अजीत प्रताप सिंह को तलब किया।श्री सिंह ने बताया कि अब तक क्रय किए गए धन को मिलर्स कुटाई के लिए नही ले रहे है।इस पर मौजूद अधिकारियों ने कहा कि एग्रीमेंट के बाद भी यदि मिलर्स धान कुटाई के लिए नही लेगे तो उनके खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी।
तहसीलदार रुदौली प्रज्ञा सिंह ने बताया कि समाधान दिवस मे कुल 133 शिकायते आई जिसमे मौके पर तीन का निस्तारण हुआ है।इस मौके पर एसडीएम रूदौली स्वप्निल यादव,तहसीलदार प्रज्ञा सिंह,डीसी मनरेगा नागेन्द्र मोहन त्रिपाठी,जिला कृषि अधिकारी वीके सिंह,सीएमओ अजय राजा,वरिष्ठ पूर्ति निरीक्षक विनोद यादव,परियोजना निदेशक आर पी सिंह,यामिनी रंजन उपकृषि निदेशक संजय कुमार त्रिपाठी,सीओ एसपी तिवारी,नायब तहसीलदार वीरेन्द्र कुमार,राजस्व निरीक्षक राम केवल यादव,विश्वनाथ सिंह,राम दुलारे तिवारी,रवि प्रकाश पाठक,बृज नाथ दूबे,सीडीपीओ सिद्धीधात्री पाण्डेय,लेखपाल यशवंत प्रताप व रोशन कुमार सहित जिले के दर्जनो अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Taza Khabar