अयोध्या14जुलाई25* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ खास खबरें
[14/07, 7:29 am] Basudev Yadaw Ayodhya: ✍️ रामनगरी में हर-हर बम-बम
*सावन का पहला सोमवार आज*
अयोध्या।
सावन के पवित्र महीने का पहला सोमवार है आज। अयोध्या में आस्था का सैलाब। नागेश्वर नाथ में चल रहा है जलाभिषेक का दौर। सुबह 4:00 बजे से सरयू स्नान कर श्रद्धालु कर रहे हैं भगवान राम के पुत्र कुश के द्वारा स्थापित नागेश्वर नाथ में जलाभिषेक। सुरक्षा को लेकर है व्यापक इंतजाम। मंदिर के गर्भगृह के क्षमता के अनुसार श्रद्धालुओं को दिया जा रहा है प्रवेश। एक मार्ग से मंदिर में दिया जा रहा है प्रवेश तो निकास द्वार से श्रद्धालुओं को दूसरी तरफ जा रहा है निकाला।
[14/07, 8:00 am] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
सावन का पहला सोमवार आज। सिद्ध पीठ नागेश्वर नाथ में चल रहा है जलाभिषेक का दौर। सुबह 4:00 बजे से सरयु स्नान कर श्रद्धालु कर रहे हैं भगवान राम के पुत्र कुश के द्वारा स्थापित सिद्ध पीठ नागेश्वर नाथ में जलाभिषेक।सुरक्षा को लेकर है व्यापक इंतजाम। मंदिर की गर्भ गृह के क्षमता के अनुसार श्रद्धालुओं को दिया जा रहा है प्रवेश। एक मार्ग से मंदिर में दिया जा रहा है प्रवेश तो निकास द्वार से श्रद्धालुओं को दूसरी तरफ जा रहा है निकाला। क्राउड कंट्रोल का किया जा रहा है प्रयास। सावन के पवित्र महीने का पहला सोमवार है आज। रामनगरी में उमडा है आस्था का सैलाब।
[14/07, 10:32 am] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
अयोध्या के गोताखोरों की सक्रियता से बची दो लोगों की जान।गुप्तारघाट सरयू नदी में डूब रहे दो युवकों को स्थानीय गोताखोरों ने बचाया। स्नान के दौरान पैर फिसलने से सरयू के तेज जल प्रवाह में बह गए थे दोनों युवक। लोगों की चीख पुकार सुन कर स्थानीय गोताखोरों ने तुरंत सरयू में लगाई छलांग। बिहार के रहने वाले हैं दोनों युवक।कैंट थाना क्षेत्र के मऊ शिवाला रिश्तेदारी में आए थे घूमने। उत्तर प्रदेश गोताखोर की टीम प्रदीप निषाद, भगवानदीन निषाद, करन निषाद सिद्धू यादव ने बचाई दोनों की जान। मीरनघाट चौकी इंचार्ज भी अपनी टीम के साथ रहे मौजूद।
[14/07, 3:01 pm] Vasudev Yadav: ब्रेकिंग
एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी की प्रेसवार्ता
अयोध्या।
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत रुदौली पुलिस को एक शातिर चोर गिरफ्तार करने में मिली सफलता। शातिर विजय कुमार के पास से चोरी के 25 मोबाइल जिसकी कीमत दो लाख रुपए है बरामद किए गए। चोरी का गैस सिलेंडर व एक मोटरसाइकिल भी बरामद। सुल्तानपुर के हलियापुर से चोरी हुई मोटरसाइकिल व थाना पटरंगा क्षेत्र चोरी हुआ गैस सिलेंडर भी बरामद। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मिली सफलता।बरामद हुए मोबाइल को ट्रेस कर जिनके मोबाइल चोरी हुए थे उनको कराए जाएंगे वापस। थाना बाबा बाजार क्षेत्र का रहने वाला है शातिर चोर विजय कुमार।
[14/07, 6:37 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: पत्रकारों के लिए बड़ी पहल!
प्रेस की स्वतंत्रता और पत्रकारों के हितों की रक्षा अब और मजबूत होगी।
सूचना निदेशक IAS विशाल सिंह की ओर से एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसमें सभी जनपदों में स्थायी पत्रकार सुरक्षा समिति के गठन की बात कही गई है।
इस समिति का उद्देश्य
पत्रकारों के साथ होने वाली किसी भी तरह की ज्यादती, उत्पीड़न या दबाव के मामलों की निगरानी करना।
पत्रकारों की सुरक्षा, गरिमा और कार्य की स्वतंत्रता सुनिश्चित करना।
प्रशासन और मीडिया के बीच समन्वय को सुदृढ़ करना।

More Stories
हरिद्वार23अगस्त26*31वां विशाल भंडारा और सोनीपत ज्योत महोत्सव, 21 से 23 अगस्त तक विशेष आयोजन
कटनी23अगस्त26*कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक रहीं नेहा पच्चीसिया ने वर्दी को पहली बार नहीं किया दागदार, एयर होस्टेस से सीएसपी तक का सफर*
रीवा23अगस्त26*आबकारी विभाग के आठ उप निरीक्षक बने सहायक जिला अधिकारी