कानपुर नगर7जुलाई25*विश्वास की डोर बागपत से कानपुर नगर तक ले आई*
कानपुर नगर से मोनू सिंह की खास खबर यूपीआजतक
कानपुर नगर**जनता दर्शन में 435 किलोमीटर का सफर तय कर बागपत से कानपुर पहुँचा फरियादी*
कानपुर…..
सोमवार को जनता दर्शन में एक रोचक प्रसंग उस समय सामने आया, जब जनपद बागपत की तहसील बड़ौत के एक छोटे से गाँव से आए श्री राजकुमार ने कहा — “विश्वास की डोर मुझे बागपत से कानपुर तक ले आई। आप से ही समाधान की उम्मीद है” राजकुमार करीब छह महीने पहले बागपत में तत्कालीन जिलाधिकारी श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह से मिले थे, जहाँ उन्होंने उनकी समस्या को गंभीरता से सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए थे।
लेकिन समाधान से पहले ही डीएम का स्थानांतरण जनपद कानपुर नगर हो गया। इसके बाद भी राजकुमार को भरोसा था कि जो अफसर उनकी बात को इतनी संजीदगी से सुन सकता है, वह कहीं भी रहेगा, मदद जरूर करेगा। उसी विश्वास के सहारे उन्होंने 435 किलोमीटर का सफर तय किया और सोमवार को कानपुर के जनता दर्शन में पहुँचे।
यहाँ भी जिलाधिकारी ने पहले की ही तरह उनकी बात गंभीरता से सुनी और बागपत के संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता की तथा शीघ्र समाधान हेतु अनुरोध किया। इसके बाद उन्होंने राजकुमार को जलपान कराया और रेलवे स्टेशन तक पहुँचाने के लिए सरकारी वाहन की भी व्यवस्था की गई।
प्रकरण के विषय में राजकुमार ने बताया कि उन्हें डीएम साहब के निर्णयों और संवेदनशीलता पर पूरा विश्वास था। इसी विश्वास के सहारे वे लगभग छह महीने बाद कानपुर पहुंचे। यहां भी उन्होंने मुझे पूर्व की तरह गंभीरता से सुना और समस्या के समाधान के लिए आश्वस्त किया।
जिलाधिकारी श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता दर्शन के माध्यम से आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता से समाधान किया जा रहा है।
More Stories
कानपुर नगर7जुलाई25*जनपद के 111 ग्राम पंचायतों में स्थापित होंगी डिजिटल लाइब्रेरी*
कौशाम्बी7जुलाई25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की खास खबरें
लखनऊ78जुलाई25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज का राशिफल व पंचांग