वाराणसी6जुलाई25*बड़ागांव में खुले में शराब पीने और पिलाने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई*
वाराणसी से प्राची रॉय की खास खबर यूपीआजतक
*बड़ागांव थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह द्वारा ताबक तोड़ कार्यवाही की जा रहीं हैं मनचलों व अपराधियों पर पैनी निगाह बनाये हुए*
*वाराणसी* बड़ागांव थाना क्षेत्र में खुले में शराब पीने और पिलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में शनिवार रात विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थलों पर शराब का सेवन कर रहे और अन्य लोगों को शराब पिलाते हुए पाए गए व्यक्तियों को हिरासत में लिया। सभी आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की धारा में चालान कर विधिक कार्रवाई की गई है।
थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

More Stories
कानपुर नगर ५ मई २६*गांजे की हरियाली में उगते सूरज को अरौल पुलिस ने देर रात डूबा दिया,,*
मथुरा 5 मई 26*थाना गोविन्दनगर पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 5 मई 26*थाना राया पुलिस टीम द्वारा जुआ की खाई-बाड़ी करने में अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*