March 24, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर नगर4जुलाई25*दशमोत्तर योजनान्तर्गत उच्च कक्षाओं में अध्ययनरत् सामान्य वर्ग के छात्र/छात्राओं को शुल्क प्रतिपूर्ति हेतु समय सारिणी जारी

कानपुर नगर4जुलाई25*दशमोत्तर योजनान्तर्गत उच्च कक्षाओं में अध्ययनरत् सामान्य वर्ग के छात्र/छात्राओं को शुल्क प्रतिपूर्ति हेतु समय सारिणी जारी

*कानपुर नगर, दिनांक 04 जुलाई, 2025 (सू0वि0)*

कानपुर नगर4जुलाई25*दशमोत्तर योजनान्तर्गत उच्च कक्षाओं में अध्ययनरत् सामान्य वर्ग के छात्र/छात्राओं को शुल्क प्रतिपूर्ति हेतु समय सारिणी जारी

जिला समाज कल्याण अधिकारी शिल्पी सिंह ने बताया कि शासन के द्वारा वित्तीय वर्ष/शैक्षिक सत्र 2025-26 में दशमोत्तर योजनान्तर्गत उच्च कक्षाओं में अध्ययनरत् उत्तर प्रदेश के मूल निवासी सामान्य वर्ग के छात्र/छात्राओं को शैक्षणिक भत्ता एवं शुल्क प्रतिपूर्ति भुगतान हेतु समय सारिणी जारी की गयी है।
उक्त समय सारिणी के अनुसार छात्रों द्वारा रजिस्ट्रेशन/ऑनलाइन आवेदन करना 10 जुलाई, 2025 से 20 दिसम्बर, 2025 तक, शिक्षण संस्थान द्वारा आवेदन पत्र को ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करना, छात्र/छात्रा द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त करना, अपात्र छात्रों का डाटा निरस्त करना तथा पात्र छात्रों का आवेदन ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करना। (दोनो चरण को शामिल करते हुए) 11 जुलाई, 2025 से 10 जनवरी, 2026 तक एवं प्रथम चरण में शिक्षण संस्थान द्वारा आवेदन पत्र को ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करना, शिक्षण संस्थान द्वारा ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करना, अपात्र छात्रों का आवेदन निरस्त करना तथा पात्र छात्रों का आवेदन ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करना 10 दिसम्बर, 2025 तक, विश्वविद्यालय/एफिलियेटिंग एजेन्सी द्वारा वास्तविक छात्रों का सत्यापन व अपात्र छात्र, पाठ्यक्रम व संस्था को ब्लॉक करना, सम्बन्धित विश्वविद्यालय एवं एफिलियेटिंग एजेन्सी द्वारा वर्गवार वास्तविक छात्र संख्या की प्रमाणिकता को सत्यापित करना, अपात्र छात्रों, पाठ्यक्रमों, संस्थाओं को ब्लॉक करना 11 दिसम्बर, 2025 से 18 दिसम्बर, 2025 तक, जनपदीय समिति द्वारा शुद्ध डाटा लॉक करना, जनपदीय छात्रवृत्ति स्वीकृति समिति द्वारा छात्रों के डाटा के पर निर्णय करना तथा जनपद स्तरीय विभागीय अधिकारी के डिजिटल सिग्नेचर से डाटा लॉक किया जाना 23 दिसम्बर, 2025 से 10 जनवरी, 2026 तक तथा धनराशि का अन्तरण जनपद स्तरीय विभागीय अधिकारी के डिजिटल सिग्नेचर से लॉक डाटा के आधार पर पी.एफ.एम.एस. प्रणाली के माध्यम से छात्र/छात्राओं के आधार सीडेड/एन.पी.सी.आई. से मैप्ड बैंक खातों में धनराशि अन्तरित करने की कार्यवाही 24 जनवरी, 2026 तक निश्चित समयावधि में कार्यवाही की जानी है।
————-

Taza Khabar