हरदोई04जुलाई25* पिहानी आईटीआई में वृक्षारोपणः ब्लॉक प्रमुख और वन रेंज अधिकारी ने मां के नाम लगाए पौधे
हरदोई से मोहित कुमार गुप्ता यूपीआजतक
हरदोई 04 जुलाई 2025* पिहानी के आईटीआई कॉलेज में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख कुशी वाजपेई और वन रेंज अधिकारी नीलम मौर्या ने पौधरोपण किया।
कार्यक्रम सरकार द्वारा चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान का हिस्सा है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख और वन रेंज अधिकारी ने अपनी माताओं के नाम पर पौधे लगाए।
अधिकारियों ने मौजूद लोगों को पेड़ों के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि पेड़ों से वातावरण और जैव विविधता दोनों को लाभ मिलता है। बारिश के मौसम में चल रहे इस अभियान के तहत लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

More Stories
हाजीपुर 23 मार्च 26*पटना और गया के मध्य अतिरिक्त रेलसेवा के रूप में एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का परिचालन*
हाजीपुर 23 मार्च 26*चलायी जा रही स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार*
महोबा 23 मार्च 26*रंजिशन पुत्र की गोली मारकर हत्या’ और बचाव में आए पिता पर कुल्हाड़ी से हमला