लखनऊ4जुलाई25*लखनऊ-कानपुर के बीच रैपिड रेल, 50 मिनट में होगा सफर
लखनऊ और कानपुर के बीच सफर को आसान बनाने के लिए मेरठ-दिल्ली RRTS की तर्ज पर रैपिड रेल कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इस परियोजना की डीपीआर बनाने का जिम्मा उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन और उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण को सौंपा गया है। करीब 67 किलोमीटर लंबे इस रैपिड कॉरिडोर के बनने से यात्रा का समय घटकर महज 50 मिनट रह जाएगा। प्रोजेक्ट के लिए केंद्र सरकार से फंडिंग मिलेगी। कॉरिडोर कानपुर के नयागंज से लेकर लखनऊ के अमौसी तक चलेगा, ताकि मेट्रो नेटवर्क से इसका बेहतर तालमेल बन सके और यात्रियों को ज्यादा सुविधा मिले।
#CMYOGI #LucknowRapidRail #KanpurRapidRail #LucknowKanpurRapidRail #UPGOVT #Lucknow #Kanpur #RRTS #RapidRail #UrbanTransport

More Stories
बाँदा5मई26*प्रदेश सरकार के मंत्री आज शिक्षामित्र सम्मान समारोह में शिरकत की।
उत्तराखंड देहरादून 5मई26**केदार मंडल की मासिक बैठक का आयोजन किया,
लखनऊ5मयई26*ईमानदारी की मिसाल बने समाजसेवी सूरज तिवारी, महिला का खोया पर्स लौटाकर पेश की मानवता……