लखनऊ1जुलाई25* पुलिस मुख्यालय में पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन*
लखनऊ**श्री राजीव कृष्णा, पुलिस महानिदेशक,उ0प्र0* द्वारा कार्यभार ग्रहण के उपरान्त तय की गयी 10 प्राथमिकताओं में पुलिस कल्याण भी एक है। उपरोक्त प्राथमिकताओं के तहत पुलिस मुख्यालय के समस्त इकाईयों में नियुक्त अधिकारियों/कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु समय-समय पर कैम्प आयोजित किये जाने के निर्देश दिये गये थे, जिसके अनुपालन में आज दिनॉकः 01.07.2025 को पुलिस मुख्यालय लखनऊ के अनुभाग कल्याण द्वारा प्रोफेसर गौरव पाण्डेय, गैस्ट्रो मेडसिन विभाग, संजय गॉधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ के नेतृत्व में पुलिस मुख्यालय ‘‘गोंडरानी वीरांगना दुर्गावती लाउन्ज‘‘ गोमतीनगर विस्तार, लखनऊ में तीन दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन में किया गया।
*पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0* द्वारा उक्त स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारम्भ किया गया।
स्वास्थ्य शिविर के प्रारम्भ में गैस्ट्रो मेडसिन विभाग, संजय गॉधी स्नातकोत्तर आर्युविज्ञान संस्थान लखनऊ के *प्रोफेसर गौरव पाण्डेय द्वारा* अपने प्रजेन्टेशन में लिवर सम्बन्धी विमारियों यथा फैटी लिवर, लिवर हाईब्रोसिस, लिवर सोराइसिस आदि के बचाव एवं लिवर को स्वस्थ्य रखने हेतु विस्तार से जानकारी दी गयी।
*पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0* द्वारा अपने उद्बोधन में पुलिस महानिदेशक पीएचक्यू के इस पहल की सराहना की गयी तथा प्रोफेसर गौरव पाण्डेय का धन्यवाद देते हुये कहा गया कि यह बहुत Informative सेशन था, जो स्वास्थ्य के लिये अत्यन्त लाभप्रद है। कार्यक्रम में दिखाये गये लगभग 30 मिनट के इस वीडियों को प्रदेश के समस्त थानों एवं पीएसी वाहिनियों में भेजकर चलाया जाय तथा यह सुनिश्चित कराया जाय कि उक्त वीडियों को प्रत्येक कर्मचारी देखे तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि जनपद प्रभारी द्वारा स्थानीय चिकित्सालयों से समन्वय स्थापित कर इस प्रकार के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर समय-समय पर आयोजित किये जाये।
आज दिनॉकः 01.07.2025 को स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में पुलिस मुख्यालय के लगभग 100 अधिकारियों/कर्मचारियों ने लीवर सम्बन्धी स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।
इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक, कानून-व्यवस्था, अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे, अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी, अपर पुलिस महानिदेशक विशेष जॉच, अपर पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिदेशक के जीएसओ, पुलिस महानिरीक्षक भवन एवं कल्याण, पुलिस महानिदेशक के जनसम्पर्क अधिकारी, पुलिस महानिदेशक के स्टाफ अफसर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

More Stories
हरदोई8मई26*आंसू गैस से एंटी राइट गन तक, हरदोई पुलिस ने किया अभ्यास
हरदोई8मई26* दर्दनाक सड़क हादसा, भाजपा नेता प्रशांत त्रिपाठी की मौत
महोबा 8मई26**ट्रैक्टर चोरी की घटना का सफल अनावरण,