मथुरा1जुलाई25*बच्चा चोरी करने वाले दो शातिर अभियुक्तों की गिरफ्तारी व अपहृत बच्ची की सकुशल बरामदगी ।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खास खबर यूपीआजतक
मथुरा*थाना जैत पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में थाना जैत पर पंजीकृत मु0अ0सं0 304/25 धारा 137(2) बीएनएस बच्चा चोरी की घटना से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1.नरेश पुत्र रामवीर सिंह निवासी म0न0- 63ए/58 बी कीर्ती नगर डिफेंन्स कालोनी थाना सदर बाजार आगरा कैंन्ट आगरा उम्र 29 वर्ष 2. विष्णु कुमार उर्फ राजा पुत्र श्री हरदम सिंह निवासी म0न0- बी 30 डिफेंन्स कालोनी महोली रोड थाना हाइवे मथुरा वर्तमान पता-न्यू पुष्प वाटिका कालोनी चांदबारी रोड सारस चौराहा भरतपुर राजस्थान उम्र 31 वर्ष को अपहृत बच्ची (उम्र करीब 9 माह) व घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटर साईकिल इलैक्ट्रा रंग काला रजिस्ट्रेशन नं0 UP 85 AV 6132 व दो मोबाईल फोन सहित छटीकरा फ्लाई ओवर के पास से आज दिनाँक 01.07.2025 को समय करीब 11.50 बजे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय से विधिक कार्यवाही की गई ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-* थाना जैत में दिनांक 26-27/06/2025 की रात्रि में छटीकरा वृंदावन मार्ग पर चन्द्रोदय मंदिर के पास फुटपाथ पर अपने माता पिता के साथ सो रही 09 माह की बच्ची के अपहरण के सम्बन्ध में मुकद्दमा वादिया द्वारा थाना जैत पर मु0अ0सं0 304/25 धारा 137(2) बीएनएस बनाम अज्ञात के पंजीकृत कराया गया था । थाना जैत पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम द्वारा लगभग 300 सीसीटीवी कैमरो की फुटेज एवं इलैक्ट्रोनिक सर्विलांस एवं मैनुअल इनपुट से अपहृत 09 माह की बच्ची को सकुशल बरामद किया गया साथ ही साथ घटना कारित करने वाले अभियुक्तगण विष्णु व नरेश उपरोक्त की गिरफ्तारी एवं घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाईकिल को बरामद किया गया । दोनों ही अभियुक्तगण ने पूछताछ पर बताया कि अभियुक्त विष्णु ने अपनी रिश्तेदार महिला के कोई बच्चा न होने पर विष्णु से कोई नवजात बच्चा गोद दिलाने हेतु कहा था जिस पर अभियुक्त विष्णु द्वारा अपने साथी नरेश के साथ मिलकर थाना जैंत क्षेत्र से बच्ची का अपहरण कर अपनी रिश्तेदार महिला के पास ले जाकर बच्ची को दिया तो उसने 09 माह की बच्ची को लेने से इंकार कर दिया क्योंकि उसको नवजात शिशु की आवश्यकता थी । इसके बाद अभियुक्तगण द्वारा उक्त बच्ची को अपनी एक जानकार महिला के पास अपहृत बच्ची को यह कहकर छोड दिया कि यह बच्ची अनाथ है तथा तुमसे अच्छी देखभाल इसकी कोई नही कर सकता है । इस पर महिला ने बच्ची को गोद लेने के लिए कानूनी कार्यवाही हेतु कहा तो अभियुक्तगण बच्ची को उस महिला से लेकर कहीं और ले जाने की फिराक में दिल्ली की तरफ जा रहे थे जिन्हे पुलिस द्वारा अपहृत बच्ची को बरामद करते हुये गिरफ्तार कर लिया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-*
1.नरेश पुत्र रामवीर सिंह निवासी म0न0- 63ए/58 बी कीर्ती नगर डिफेंन्स कालोनी थाना सदर बाजार आगरा कैंन्ट जिला आगरा
2.विष्णु कुमार उर्फ राजा पुत्र श्री हरदम सिंह निवासी म0न0- बी 30 डिफेंन्स कालोनी महोली रोड थाना हाइवे मथुरा वर्तमान पता न्यू पुष्प वाटिका कालोनी चांदबारी रोड सारस चौराहा भरतपुर राजस्थान
*बरामदगी का विवरणः-*
1.अपहृत बच्ची (उम्र 9 माह) सम्बन्धित मु0अ0सं0 304/25 धारा 137(2) बीएनएस थाना जैत मथुरा
2.बुलेट मोटर साईकिल इलैक्ट्रा रंग काला रजिस्ट्रेशन नं0 UP 85 AV 6132 (घटना में प्रयुक्त)
3.दो मोबाईल ।
*अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास-*
-अभियुक्त नरेश पुत्र रामवीर सिंह उपरोक्त-
मु0अ0सं0 304/25 धारा 137(2) बीएनएस थाना जैत मथुरा
-अभियुक्त विष्णु कुमार उर्फ राजा पुत्र हरदम सिंह उपरोक्त-
मु0अ0सं0 304/25 धारा 137(2) बीएनएस थाना जैत मथुरा
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के नाम:-*
1.प्रभारी निरीक्षक श्री अश्वनी कुमार थाना जैत मथुरा
2.एसओजी प्रभारी उ0नि0 श्री राकेश कुमार यादव
3.सर्विलांस प्रभारी श्री विकास शर्मा
4.उ0नि0 पवन कुमार चौकी प्रभारी नयति थाना जैत मथुरा
5.उ0नि0 जय सिंह चौकी प्रभारी आझई थाना जैत मथुरा
6.उ0नि0 शिवम कुमार थाना जैत मथुरा
7.है0का0 1890 जुगेन्द्र सिंह थाना जैत मथुरा
8.है0का0 983 संदीप कुमार थाना जैत मथुरा
9.हे0का0 1052 सुधीर कुमार एसओजी मथुरा
10.है0का0 1118 प्रवीन कुमार एसओजी मथुरा
11.हे0का0 1849 प्रेमपाल एसओजी मथुरा
12.है0का0 399 प्रवेन्द्र कुमार सर्विलाश टीम मथुरा
13.का0 1630 प्रदीप कुमार थाना जैत मथुरा
14.म0का0 1295 कीर्ती थाना जैत मथुरा
15.का0 3073 पुष्पेन्द्र कुमार एसओजी मथुरा
16.का0 1666 दीपक कुमार एसओजी मथुरा
17.का0 515 पीताम्बर एसओजी मथुरा
18.का0 1739 विपिन भाटी एसओजी मथुरा
19.का0 1659 पीयूष कुमार एसओजी मथुरा
20.का0 2928 सुमित सिंह सर्विलाश टीम मथुरा
21.चालक आरक्षी सुदेश कुमार ।

More Stories
मथुरा23 मार्च 26*अमर शहीद क्रांतिकारी भगत सिंह के शहीद दिवस पर प्रोग्राम आयोजित किया गया*
मेरठ 23 मार्च 26*29 मार्च को सपा प्रमुख अखिलेश यादव दादरी रैली को सम्बोधित कर फूंकेंगे 2027 का चुनावी बिगुल
लखनऊ 23 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*