पंजाब30नवम्बर*31600 नशीली गोलियों सहित घोड़ा ट्राला चालक ड्राईवर कंडक्टर काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 30 नवंबर (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी हरमनबीर सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुईयांसरवर के प्रभारी अमरिंद सिंह, एएसआई रेशम सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने गांव दौलतपुर रोड पर नाकाबंदी कर रखी थी कि इतने में राजस्थान की ओर से आ रहे ट्राला पीबी05 टी9327 आते देखा। उसे रोककर तलाशी ली तो लदे कोयल में से 31600 नशीली गोलियां बरामद हुई। पकड़े गए कंडक्टर ड्राईवर को काबू किया गया। दोनों के खिलाफ थाना खुईयांसरवर में मुकदमा नं. 166, 29.11.2021 भांदस की धारा 22सी 29, 61, 85 एनडीपीएस एक्ट के तहत ड्राईवर रिंपा पुत्र मानू वासी ईशा नगरी वार्ड नं.9 मखू जिला फिरोजपुर, व तरसेम लाल पुत्र तारा चंद वासी वार्ड नं .7 जिला फिरोजपुर के रूप में हुई। दोनों आरोपियों को न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। डीएसपी संदीप सिंह ने बताया कि हमारी पुलिस पार्टी द्वारा स्टेट नाका गुमजाल व अन्य इलाकों में नाकाबंदी जारी है। नशा तस्करां को पकडऩे के लिए पुलिस ने कई टीमें बनाई है। खुईयांसरवर टीम ने ट्रक चालकों से 31600 नशीली गोलियां बरामद की है। आरोपियों से रिमांड पर लेकर बारीकी से पूछताछ की जायेगी कि आरोपी गोलियां कहां से लेकर आये हैं और पंजाब में किसे बेचते हैं। उनके खिलाफ भी सख्त कार्यवाई अमल में लाई जायेगी।
फोटो:5, पकड़े गए आरोपी व बरामद ट्राला।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मेरठ7मई26* 10 मई को मनाया जाएगा अमर शहीद अमर सिंह गुर्जर का 1857 का ऐतिहासिक बलिदान दिवस
लखनऊ7मई26• तमिलनाडु के राज्यपाल, विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करें-एआईपीएफ
लखनऊ7मई26*राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जनगणना 2027 के शुभारंभ की घोषणा की है!!