March 7, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

गोण्डा29नवम्बर*यूपीआजतक न्यूज़ से खास खबरे

गोण्डा29नवम्बर*यूपीआजतक न्यूज़ से खास खबरे

[29/11, 10:30 PM] +91 88586 08720: *सूचना विभाग गोंडा*
*29.11.2021*

▶️? *पैर में जन से विकारग्रस्त बच्चो के निःशुल्क उपचार हेतु जिला अस्पताल में पंजीकरण शिविर का आयोजन कल*

एसीएमओ डॉक्टर ए.पी. सिंह ने बताया है कि कल दिनांक 30 नवंबर 2021 को जिला अस्पताल गोंडा के कोविड हॉस्पिटल के ग्राउंड फ्लोर में जन्मजात पैर से विकार ग्रस्त बच्चों के पैरों को ठीक करने एवं उन्हें कृत्रिम अंग उपकरण उपलब्ध कराने के लिए निशुल्क पंजीकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा।
एसीएमओ श्री सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल को कोविड हॉस्पिटल में आयोजित हो रहे कैंप में ऐसे बच्चे जिनके पैर में जन्म से ही विकार है और वह चलने फिरने में असमर्थ हैं, उनका निशुल्क पंजीकरण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंजीकरण के बाद ऐसे बच्चों के पैरों को ठीक करने के लिए निशुल्क ऑपरेशन कराने के साथ ही निशुल्क कृत्रिम उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने जन सामान्य से अपील की है कि ऐसे लोगों को निशुल्क पंजीकरण शिविर में भेजने के लिए प्रोत्साहित करें ताकि इस अवसर का लाभ जरूरतमंदों को मिल सके।
[29/11, 10:30 PM] +91 88586 08720: *सूचना विभाग गोण्डा*
29.11.2021

*संशोधित*

▶️? *ई-श्रम पोर्टल पर पंजीयन कराने हेतु असंगठित क्षेत्र के कामगार को प्रेरित करें ग्राम प्रधान-डीएम*

जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर असंगजिसके क्रम में श्रम विभाग द्वारा अब तक गोंडा में लगभग 4 लाख कर्मकारों द्वारा पंजीयन कराया जा चुका है जिससे गोंडा प्रदेश में छठें स्थान पर आ गया है।
ई-श्रम पोर्टल पर पंजीयन बढ़ाने के लिए जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त ग्राम प्रधानों से अपील की है कि वे अपनी ग्राम पंचायत के सभी असंगठित क्षेत्र के कामगारों को ईश्रम कार्ड बनवाने हेतु प्रेरित करें तथा गांव में जन सुविधा केंन्द्र संचालक की सहायता से कैंप लगवा कर गांव के असंगठित क्षेत्र के कामगारों का ईश्रम कार्ड बनवायें।
उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत खेतिहर मजदूरों, धोबी दर्जी जैसे अपना काम करने वालों, मनरेगा श्रमिकों, ईट भट्ठा श्रमिकों, दुकानों पर काम करने वाले श्रमिकों व श्रम विभाग में पूर्व से पंजीकृत निर्माण श्रमिकों व अन्य असंगठित क्षेत्र के कामगारों जो अपना काम करते हैं को अपना ईश्रम कार्ड बनवाना है। उन्होंने बताया कि ई-श्रम पोर्टल पर पंजीयन कराने वाले कामगारों को प्रधानमंत्री जी ओर से दो लाख रुपए का जीवन बीमा, आरोग्य (गोल्डन कार्ड) तथा किसी भी आपदा के दौरान सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाओं का लाभ सीधे उनके खाते में भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि ई-श्रम पोर्टल पर पंजीयन कराने से कामगारों को अन्य प्रकार के भी लाभ प्राप्त होगें। इसलिए असंगठित क्षेत्र के कामगार पोर्टल पर अपना पंजीयन अवश्य करा लें। ईश्रम पोर्टल पर कामगार स्वयं या जन सुविधा केंद्र पर आधार व बैंक पासबुक ले जा कर पंजीयन करा के ईश्रम कार्ड प्राप्त कर सकता है। उन्होंने बताया कि पंजीयन से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की समस्या होने पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी योगेश दीक्षित से उनके मोबाइल नम्बर *9140075159* पर संपर्क किया जा सकता है।