अब्दुल जब्बार
अयोध्या14जून25*रक्तदान शिविर में 50 लोगों ने किया रक्तदान,विधायक ने वितरित किए प्रमाण पत्र
भेलसर(अयोध्या)विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सीएचसी रुदौली परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर में 50 लोगों ने रक्तदान किया।कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10 बजे से किया गया था जिसका उद्घाटन विधायक रामचंद्र यादव ने किया।
शिविर में सामाजिक कार्यकर्ता संजय अग्रवाल के परिवार से पाँच सदस्यों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाजसेवा की मिसाल पेश की।कार्यक्रम के अंत में विधायक रामचंद्र यादव ने सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र वितरित कर उनके योगदान की सराहना की।विधायक रामचंद्र यादव ने कहा रक्तदान एक महादान है। यह मानवता की सबसे बड़ी सेवा है जो किसी की जान बचा सकती है। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और लोगों को प्रेरणा मिलती है कि वे भी आगे आकर रक्तदान करें। मैं उन सभी रक्तदाताओं को बधाई देता हूँ जिन्होंने इस पुनीत कार्य में भाग लिया।सीएचसी अधीक्षक डॉ. मदन वर्नवाल ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जनमानस में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना और आवश्यकता के समय सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था।

More Stories
लखनऊ ३ जुलाई २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
सिद्धार्थनगर3जुलाई26*लापरवाही*शिक्षकों की कमी से हांफ रहे 28 राजकीय विद्यालय*
गोरखपुर3जुलाई26*5 महीने से रुका वेतन दिलाने का किया प्रयास कर्मचारी संघ ने दिखाया मानवीय चेहरा*