August 25, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार14जून25*एसिड पिलाकर हत्या मामले में सांसद पप्पू यादव ने जताया गहरा दुख

पूर्णिया बिहार14जून25*एसिड पिलाकर हत्या मामले में सांसद पप्पू यादव ने जताया गहरा दुख

पूर्णिया बिहार14जून25*एसिड पिलाकर हत्या मामले में सांसद पप्पू यादव ने जताया गहरा दुख, पीड़ित परिवार से मिले, दिलाया न्याय का भरोसा*

पूर्णिया से मोहम्मद इरफान कामिल की खास खबर चैनल यूपी आज तक

पूर्णिया बिहार। पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के बड़हरा कोठी प्रखंड अंतर्गत गौरीपुर परसा वार्ड संख्या-03 में निवासी संजीव मंडल के छोटे भाई पंचन मंडल की ठेकेदार द्वारा एसिड पिलाकर हत्या कर देने की घटना को पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने अमानवीय बताया। इस दौरान पप्पू यादव ने पीड़ित परिजनों से भेंट कर गहरी संवेदना व्यक्त की और इस निर्मम हत्या की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि यह इंसानियत की हत्या है। ऐसा करने वालों का सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए।
मामले को लेकर सांसद पप्पू यादव ने पूर्णिया के पुलिस अधीक्षक एवं बड़हरा कोठी थानाध्यक्ष से इस मामले में वार्ता कर दोषी पर त्वरित और कठोर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की हैवानियत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अपराधी को ऐसी सजा मिले कि भविष्य में कोई भी ऐसी घिनौनी हरकत करने की हिम्मत न कर सके।
उन्होंने पीड़ित परिवार को अपनी ओर से ₹10,000 की आर्थिक सहायता भी प्रदान की और हर स्तर पर सहयोग देने का आश्वासन दिया। श्री यादव ने कहा कि न्याय की इस लड़ाई में वे पूरी मजबूती से परिवार के साथ खड़े हैं और पीड़ित को इंसाफ दिलाना उनकी प्राथमिकता है। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने भी घटना पर आक्रोश व्यक्त किया और सांसद से दोषियों को कठोर दंड दिलाने की अपील की। सांसद प्रतिनिधि कोशल यादव, सुनिल राय, मो सोयेब, मुखिया रंजन यादव, लवकुश यादव, राहुल यादव, लडु यादव

Taza Khabar