कानपुर देहात13जून25*चचेरे भाई ने किया किशोरी के साथ दुष्कर्म तीन दिन से जिला अस्पताल में भर्ती, पिता की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार*
कानपुर देहात के मूसानगर में सोमवार देर शाम चचेरे भाई ने बहन के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था
घटना तब हुईं थी जब किशोरी के माता पिता खेतों पर काम करने गए थे घर वापस लौटे तो किशोरी ने मां को आपबीती सुनाई
पिता ने अपने भतीजे को बुलाया और उससे पूछा तो वो कान पकड़ के माफ़ी मांगने लगा जिसके बाद पिता ने पुलिस बुलाई और युवक को पुलिस के हवाले कर दिया
वही किशोरी को इलाज के लिए महिला ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज अभी भी चल रहा हैं पुलिस घटना में पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज़ कर चुकी हैं आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में हैं
वही किशोरी के पिता ने आरोप लगाते हुए बताया कि किशोरी का इलाज़ अभी महिला ज़िला अस्पताल में
चल रहा हैं अभी भी ब्लीडिंग हो रहा किशोरी की जांच रिपोर्ट में हिमोग्लोबिन 6.4 हैं किशोरी की TLC भी बड़ी हुईं हैं
किशोरी के पिता ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी बेटी का जिला अस्पताल में इलाज़ सही नहीं हो रहा अधिक ब्लीडिंग की वजह से बहुत खून निकल गया है 3 दिन हो गए हैं डॉक्टर कुछ बता भी नहीं रहे हैं
क्या जांच हो रही क्या कार्यवाही हो इसकी भी जानकारी नहीं दी जा रही हैं घटना कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र की हैं।

More Stories
मथुरा7म 26 *थाना सुरीर के अंतर्गत हुई डकैती काण्ड का मथुरा पुलिस ने किया खुलासा
पूर्णिया8मई26*अपर समाहर्ता के आदेश से चेन्नई पहुंची पूर्णिया की मुस्कान, अर्णव बना वी.एस. अर्जुन
लखनऊ8मई26*यूपी में हर महीने 10 तारीख तक आएगा बिजली बिल, बदला स्मार्ट मीटर सिस्टम;