हरदोई12जून25*बखरिया लेहना मार्ग पर अवैध कटाई: हरे आम के पेड़ों की कटाई, वन विभाग ने कहा- कोई परमिट नहीं
मोहित कुमार गुप्ता UPAAJ TAK
हरियावां विकास खंड के बखरिया लेहना मार्ग पर हरे आम के पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। आम के मौसम में जब पेड़ों पर फल लगे हुए हैं, उसी समय कुछ लोग इन पेड़ों को काटकर बेचने का काम कर रहे हैं।
वन रेंज अधिकारी नीलम मौर्या ने स्पष्ट किया कि हरे पेड़ों की कटाई के लिए कोई परमिट जारी नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि इस अवैध कटाई की जानकारी मिली है और वह टीम भेजकर कार्रवाई करेंगी।
यह कटाई ऐसे समय में हो रही है जब सरकार पेड़ लगाओ अभियान चला रही है। गर्मी के मौसम में जहां लोगों को पेड़ों की छाया की जरूरत होती है, वहीं कुछ लोग मुनाफे के लिए इन पेड़ों को काट रहे हैं।

More Stories
लखनऊ4जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 2 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर नगर4जुलाई26*11 वर्षीय लापता बच्चा को मां से मिलाया कल्याणपुर पुलिस ने*
सहारनपुर4जुलाई26*गुर्जर समाज ने जगन गुर्जर हत्याकांड की सीबीआई जांच की उठाई मांग-राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन,