[29/11, 10:52 AM] Mohit jglaun: सड़क दुघर्टना में दो वाइक सवार युवक घायल
नाजुक हालत में हुये रिफर
✍️✍️कालपी जालौन-
रविवार की शाम को जोल्हूपुर – कालपी हाइवे में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से वाइक सवार दो युवक घायल हो गयो दोनों घायलों को नाजुक हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में इलाज के लाया गया। चिकित्सको ने प्रारम्भिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय के लिए रिफर कर दिया गया है।
प्राप्त खबर के अनुसार जोल्हूपुर मोड़ की ओर से कालपी नगर की ओर मोटरसाइकिल से दो लोग जा रहें थे। राष्ट्रीय राजमार्ग में चौरासी गुम्बद के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी इस दुर्घटना में दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गये। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों घायल युवकों पंकज कुमार तथा अशोक कुमार निवासी गण जिला कानपुर देहात को एम्बुलेंस के माध्यम से सीएचसी कालपी पहुंचा कर इलाज कराया गया। प्रारम्भि उपचार के बाद दोनों युवकों को जिला अस्पताल में रिफर कर दिया गया।
✍️✍️यूपी आजतक से मोहित शर्मा की रिपोर्ट ????
[29/11, 10:58 AM] Mohit jglaun: तहसीलदार ने पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया
✍️✍️कालपी जालौन-
आगामी विधानसभा चुनाव को कुशलता पूर्वक निपटाने के लिए प्रशासन के द्वारा पोलिंग स्टेशनों की व्यवस्था बेहतर बनाने तथा मतदाताओं को जागरूक करने कार्य शुरू कर दिया गया। इस सिलसिले में
विधानसभा कालपी क्षेत्र के ग्राम पिपराया में संवेदनशील बूथ के निर्वाचन की हकीकत को परखने के लिये तहसीलदार बलराम गुप्ता ने गांव का दौरा किया।
रविवार को
गांव के संवेदनशीलता के चलते तहसीलदार द्वारा मौके पर जाकर जांच की गई। इस दौरान जांच में पाया गया कि कन्या प्राथमिक विद्यालय कम अपोजिट में दो बूथ हैं। तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय में एक बूथ है। दोनों ही विद्यालयों में बूथ हेतु पर्याप्त रूम उपलब्ध हैं। मतदान की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर गांव के लोगों से बातचीत कर तहसीलदार ने निर्भीक एवं निष्पक्ष मतदान किए जाने के लिए प्रेरित किया गया। तहसीलदार ने बलराम गुप्ता ने पोलिंग स्टेशन के रैम्प, पेयजल तथा प्रकाश व्यवस्था का भी जायजा लिया
✍️✍️ यूपी आजतक से मोहित शर्मा की रिपोर्ट ????????????
More Stories
मुजफ्फरनगर 28 सितंबर 26* शहीदे आजम सरदार भगत सिंह को उनकी जयंती पर देश प्रेम और बलिदान के लिए याद किया*
अयोध्या 28 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मुजफ्फरनगर 28 सितंबर 26*प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन चौंपियनशिप में होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज के शिव चौधरी ने जीता स्वर्ण पदक