हरदोई10जून25*फर्जी मदद के नाम पर महिलाएं कर रहीं वसूली: हरदोई में युवतियां कार-बाइक रोककर मांग रहीं 100 रुपए से लेकर 500 नहीं देने पर करती हैं अभद्र व्यवहार
हरदोई से मोहित कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपीआजतक
हरदोई जनपद के विकास खंड हरियावां और आसपास के क्षेत्रों में एक नया मामला सामने आया है। करीब 25 वर्षीय आधा दर्जन महिलाएं सड़कों पर वाहन रोककर लोगों से पैसे मांग रही हैं।
ये महिलाएं खुद को राजस्थान की बताती हैं। वे दृष्टिहीन और गरीब लोगों की मदद के नाम पर चंदा मांगती हैं। इनका तरीका है कि पहले सड़क पर खड़ी होकर वाहन रोकती हैं। फिर एक कागज दिखाकर समस्या बताती हैं। हर व्यक्ति से कम से कम 100 से लेकर 500 तक रुपए मांगती हैं।
स्थानीय लोगों ने जब इन महिलाओं से संस्था और पहचान के बारे में पूछा, तो वे कोई ठोस जवाब नहीं दे पाईं। लोगों का मानना है कि यह एक धोखाधड़ी है। ये महिलाएं पैसे न देने पर अभद्र भाषा का प्रयोग भी करती हैं। महिला होने के कारण लोग इनका विरोध करने से कतराते हैं।
प्रशासन से मांग की जा रही है कि इस मामले की जांच की जाए। बिना किसी वैध पहचान और अधिकार के लोगों से पैसे वसूलना कानूनी अपराध है। इस तरह की गतिविधियों से आम लोग परेशान हैं।

More Stories
सिद्धार्थनगर3जुलाई26*लापरवाही*शिक्षकों की कमी से हांफ रहे 28 राजकीय विद्यालय*
गोरखपुर3जुलाई26*5 महीने से रुका वेतन दिलाने का किया प्रयास कर्मचारी संघ ने दिखाया मानवीय चेहरा*
नई दिल्ली3जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*