रोहतास10जून25*बिहार में बड़े पैमाने पर रद्द होंगे लाइसेंसी हथियार👏 पांच गुणा बढ़ेगी कारतूस की कीमत*ADG
__________________________________________
*अब साल में 200 नहीं सिर्फ 50 गोलियां मिलेंगी, उसके लिए पुराने खोखे देना अनिवार्य होगा । बुजुर्गों के लाईसेंस रद्द होंगे।*
*यह कदम सराहनीय है। इससे दबंगों पर लगाम लगेगी। अभी कुछ दिन पहले ही सासाराम के कोनार से ऐसा ही मामला सामने आया था, जिसमें गांव के दामाद को गाड़ी से जाते समय रास्ता देने के लिए हॉर्न बजाने पर पीटने के बाद बेखौफ दबंगों ने फायरिंग कर गांव में दहशत फैला दी थी। हालांकि व्यस्तता के कारण यह खबर “सासाराम की गलियां” ने प्रकाशित नहीं की थी।*
*शादी-ब्याह और नाच प्रोग्रामों में हर्ष फायरिंग की घटनाएं आम बात हो गई हैं। हर साल बिहार में अनेक निर्दोष लोग इसका शिकार बनकर जान गंवा देते हैं।*
*दशकों से हथियार समाज में वर्चस्व स्थापित करने का सबसे बड़ा माध्यम रहा है। अब जब नए युवा प्राइवेट सेक्टर की मलाईदार नौकरियों से पैसा कमाने लगे हैं, तो वे भी सामाजिक प्रतिष्ठा के भ्रम की ओर आकर्षित हो रहे हैं। वे भी चाहते हैं कि धन के साथ-साथ उनका प्रभुत्व भी बढ़े। लेकिन बिना राजनीतिक संपर्क , घुस और सिफारिश के हथियार मिलना आसान नहीं है। ऐसे में कई युवा गलत कार्यों और भ्रष्टाचार में संलिप्त हो रहे हैं। एडीजे साहब का यह कदम युवाओं को गुस्से में फायरिंग जैसी नासमझी से बचाएगा और उनका करियर चौपट होने से रोकेगा।*
*यह एक अत्यंत आवश्यक कदम था, जिसका निर्णय एडीजे साहब ने लिया। बदलाव भले देर से आया, लेकिन सटीक और प्रभावशाली है। यह फैसला निःसंदेह सराहनीय और जनहितकारी है।*
.
#Journalist mohmmad# # imran Ali#
#Upaajtak #positivity #Dehari #safety #rohtas #showoff #bihar# Bihar police#

More Stories
Draft Memorandum to the Chief Minister/ the Leader of Opposition*27Febuary 2026
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, कृषि यंत्र व बीज किट किया प्रदान*