मथुरा 9 जून 25* ईट पत्थर फेंक हमला कर लूट की घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार एवं 01 बाल अपचारी को हिरासत मे लिया*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खास खबर यूपीआजतक
थाना महावन पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 09.06.2025 को समय करीब 01.20 बजे थाना महावन पर पंजीकृत मु0अ0स0- 138/25 धारा 310(2)/131/125/115(2)/352/351(3) बीएनएस में प्रकाश में आये अभियुक्तगण 1.लव उर्फ राजकुमार पुत्र श्री ओमप्रकाश हाल निवासी पूजा नगर कालौनी थाना रिफाइनरी मथुरा मूल निवासी गड़ीमाँ नगला थाना अछनेरा आगरा उम्र करीब 20 वर्ष, 2.गौरव पुत्र ऐलम निवासी नेगपुर थाना खन्दौली जनपद आगरा उम्र करीब 21 वर्ष को बाद पूछताछ थाना परिसर से गिरफ्तार किया गया एवं एक बाल अपचारी को बाद पूछताछ थाना परिसर से हिरासत पुलिस में लिया गया। उक्त अभियुक्तगण व बाल अपचारी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 मोटर साइकिल व 03 अदद मोबाइल फोन विभिन्न कम्पनियों के बरामद हुए। अभियुक्तगण के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की गयी । उक्त अभियोग में प्रकाश में आये अन्य शेष अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।
*संक्षिप्त विवरण:-* दि0- 06.06.2025 को वादी द्वारा थाना पर सूचना दी गयी कि गोकुल बैराज के पास श्री जी फैमिली रेस्टोरेन्ट पर होटल के बाहर आकर होटल के सामने पेशाब करने लगा तो होटल कर्मचारी मुरारी ने वहाँ पेशाब करने से मना किया तो इस बात पर दोनो लडके गुस्सा हो गये तथा कर्मचारी को बहुत बुरी तरह से पीटने लगे तथा पीटकर वहाँ से चले गये तथा धमकी दी कि अभी आते हैं जब तुम्हे देखगे उसके करीब आधा घण्टे बाद दो मोटर साइकिल पर कुछ लडके आये तथा आते ही फायरिंग शुरु कर दी जिसका विरोध करने पर उनके द्वारा गाली गलौज तथा मारपीट एंव जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गये । वादी मुकद्दमा की तहरीर के आधार पर थाना महावन पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त अभियोग में विवेचना से 1-बाल अपचारी, अभि0गण 2. गौरव पुत्र ऐलम निवासी नेगपुर थाना खन्दौली आगरा उम्र करीब 21 वर्ष, 3. लव उर्फ राजकुमार पुत्र श्री ओमप्रकाश हाल निवासी पूजा नगर कालौनी थाना रिफाइनरी मथुरा मूल निवासी गड़ीमाँ नगला थाना अछनेरा आगरा उम्र करीब 20 वर्ष, 4. अनिल पुत्र प्रेम सिंह निवासी अछनेरा आगरा, 5. मोनू, 6. एक व्यक्ति जिसे जीतू उर्फ आरडीएक्स चाचा बोल रहा था के नाम प्रकाश में आये।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता:-*
1- एक बाल अपचारी ।
2-लव उर्फ राजकुमार पुत्र श्री ओमप्रकाश हाल निवासी पूजा नगर कालौनी थाना रिफाइनरी मथुरा मूल निवासी गड़ीमाँ नगला थाना अछनेरा आगरा उम्र करीब 20 वर्ष ।
3-गौरव पुत्र ऐलम निवासी नेगपुर थाना खन्दौली जनपद आगरा उम्र करीब 21 वर्ष ।
*गिरफ्तारी का स्थान,दिनांक व समय:-*
बाद पूछताछ थाना परिसर से,आज दिनांक 09.06.2025 समय करीब 01.20 बजे ।
*आपराधिक इतिहास:-*
1-मु0अ0स0- 138/25 धारा 310(2)/131/125/115(2)/352/351(3) बीएनएस थाना महावन जनपद मथुरा।
*बरामदगी का विवरण:-*
01 मोटर साइकिल नम्बर UP85CL8926 (घटना में प्रयुक्त) ।
01 मोबाइल आईफोन टच स्क्रीन रंग नीला ।
01 मोबाइल वीवो कम्पनी टच स्क्रीन गोल्डन रंग ।
01 मोबाइल टच स्क्रीन रंग हल्का नीला ।
*गिरफ्तार करने वाली टीम:-*
1-थानाध्यक्ष डेजी पवाँर थाना महावन जनपद मथुरा।
2-उ0नि0 सुरेश चन्द्र थाना महावन जनपद मथुरा।
3-उ0नि0 योगेश कुमार चौकी प्रभारी खप्परपुर थाना महावन जनपद मथुरा।
4-उ0नि0 सन्दीप यादव चौकी प्रभारी खानपुर थाना महावन जनपद मथुरा।
5-उ0नि0 ध्यानवीर सिंह थाना महावन जनपद मथुरा।
6-का0 1185 राघवेन्द्र सिंह थाना महावन जनपद मथुरा।
7-का0 1105 सुदीप कुमार थाना महावन जनपद मथुरा।

More Stories
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*बोर्ड परीक्षा केदो का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम एसपी*
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की सुनी समस्याएं*
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*कौशाम्बी पहुंचे अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब मजदूरों के जीविका से कर रही है खिलवाड़*