खेरवाडा,29 नवम्बर*जन उपयाेगी प्रशासन गाँवाें के संग अभियान शिविर ग्राम पंचायत खेरवाडा में
राज्य सरकार द्वारा चलाया जा रहा जन उपयाेगी प्रशासन गाँवाें के संग अभियान शिविर ग्राम पंचायत खेरवाडा में शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी प्रमाेद सीरवी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ ।
शिविर के मुख्य अतिथि विधान सभा क्षेत्र खेरवाडा के विधायक डाँ दयाराम परमार,विशिष्ट पंचायत समिति खेरवाडा की प्रधान पुष्पा मीणा,उप प्रधान राधेश्याम गर्ग,नारायणलाल सालवी मुख्य अभियता विधुत एवं वितरण निगम उदयपुर थे ।
मुख्य अतिथि डाँ परमार ने कहा कि सरकार के इस जन उपयाेगी शिविर के महत्व काे समझे और इसका लाभ उठाये ।
डाँ परमार ने शिविर में 74 आवासीय पट्टे,42 पेन्शन पीपीओ,7 पालनहार,12 श्रमिक कार्ड,12 जाेब कार्ड,11 आवासीय स्वीकृति पत्र,दाे शाैचालय स्वीकृति पत्र वितरण किये ।इसी प्रकार से राजस्व के दाे बटवारा,दाे रास्ता के प्रकरण निपटाऐ, 19 के सीमांकन,67 शुद्धीकरण,तीन जन्म,तीन मृत्यु प्रमाण पत्र वितरण किये ।यह जानकारी उपखण्ड अधिकारी प्रमाेद सीरवी ने दी ।
इस अवसर पर स्थानीय सरपंच लक्ष्मी देवी अहारी,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेरवाडा की प्रधानाचार्य कमला परमार,पूर्व वार्ड पंच नफीसा बानु , ब्लाँक काँग्रेस कमेटी खेरवाडा के महासचिव अब्दुल रज्जाक मकरानी,प्रवक्ता गणेश मीणा,माेहनलाल औदिच्य लेम्पस अध्यक्ष खेरवाडा,विकास अधिकारी संजय चरपाेटा,तहसीलदार घनश्याम सहीत अधिकारी,कर्मचारी उपसि्थत थे ।

More Stories
हरिद्वार30अगस्त26*2027 में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत का दावा, अमन गर्ग ने की जनता से अपील
लखनऊ 30अगस्त 26* आईएएस दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा से इस्तीफ़ा दे दिया है,अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा*
उत्तर प्रदेश 30अगस्त 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*