अब्दुल जब्बार
अयोध्या8जून25*विकलांगजनों के हित में विधायक को सौंपा ज्ञापन
भेलसर(अयोध्या)विकलांग कल्याण समिति उत्तर प्रदेश की ओर से अध्यक्ष विधि चंद्र यादव ने विधायक राम चंद्र यादव को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में विकलांगजनों के हित में कई मांगें की गई कि अन्तोदय राशन कार्ड दिलाया जाए,मनरेगा के तहत गांव में रोजगार दिलाया जाए,आयुषमान कार्ड, प्रदान करवाया जाए व
रुदौली में कैम्प लगवाकर विकलांग प्रमाण पत्र बनवाया जाए,आवास प्रदान करवाया जाए और कृत्रिम अंग उपकरण वितरित किए जाएं
विधायक राम चंद्र यादव ने विकलांग कल्याण समिति की मांगों को सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
पूर्णिया बिहार 15 मई 26 लखना पंचायत मनरेगा विवाद: ग्रामीणों ने मुखिया अनवर के समर्थन में खोला मोर्चा
पूर्णिया १५मई २६ * महापौर विभा कुमारी ने आवास पर सुनी जनसमस्याएं
नोएडा १५ मई २६ * नीट परीक्षा रद्द किये जाने के संबंध में महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित नॉएडा पुलिस सहायक आयुक्त प्रथम को ज्ञापन सौंपा