*उत्तराखंड*07जून25*भीमताल झील में अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी। शव, झील में उतराता हुआ दिखाई दिया जिसके बाद सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची*।
*नैनीताल जिले की भीमताल झील में आज सवेरे एक युवती का शव उतराता मिला*।
*भीमताल के डाट क्षेत्र में मिले शव से सनसनी फैल गई। स्थानी लोगों ने भीमताल पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को झील से बाहर निकाला और छानबीन शुरू की। लेकिन खबर लिखे जाने तक युवती की पहचान नहीं हो सकी। फिलहाल पुलिस पंचायतनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। सी.ओ.प्रमोद कुमार साह ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है और प्रयास जारी हैं। पुलिस मौत के कारणों को जानने में जुट गई है*।

More Stories
हरदोई 26 नवम्बर 26*गाड़ी हटाने को लेकर बवाल, हॉकी से हमला और फायरिंग का आरोप.
प्रयागराज 26 नवम्बर 26*यूपी में बीजेपी को बड़ा झटका! विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने किया रद्द।
लखनऊ 26 नवम्बर 26* मुख्यमंत्री ने लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पाठ किया