कानपुर नगर 07जून25*जिलाधिकारी ने दी बकरीद की मुबारकबाद, ईदगाह के अंदर ही अदा की गई नमाज
कानपुर नगर, 7 जून 2025।
आज पूरे कानपुर महानगर में बकरीद (ईद-उल-जुहा) का पर्व शांति एवं उल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह ने जनपदवासियों को बकरीद (ईद – उज – जुहा)
की हार्दिक शुभकामनाएं एवं मुबारकबाद दी।
जिलाधिकारी ने बताया कि कानपुर की बेनाझाबर स्थित मरकज़ी ईदगाह में प्रातः 7:30 बजे बकरीद की नमाज़ शांतिपूर्वक अदा की गई। उन्होंने कहा कि शासन की नीति के अनुसार यह सुनिश्चित किया गया था कि बकरीद की नमाज़ सड़कों पर न होकर केवल ईदगाहों के भीतर ही अदा की जाए।
प्रशासन, पुलिस विभाग एवं शहर के धर्मगुरुओं के बीच समन्वय और संवाद के सकारात्मक परिणामस्वरूप सभी समुदायों ने इस नीति का सम्मानपूर्वक पालन किया। जनपद की समस्त ईदगाहों में नमाज़ शांतिपूर्वक एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई।

More Stories
इलाहाबाद25अगस्त26*हिजाब पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ‘स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हिजाब मान्य नहीं..’
अयोध्या25अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
सुल्तानपुर25अगस्त26*न्याय मांगने पहुंची महिला को चौकी से भगाने का आरोप, अब एसपी के दरबार में पहुंची फरियाद*