भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
भागलपुर6जून25*अकबरनगर थाना अंतर्गत देशी कट्टा एवं 05 कारतूस के साथ 03 व्यक्ति गिरफ्तार।
दिनांक-05.06.25 की रात्रि करीब 10:30 बजे अकबरनगर थाना को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खैरहिया में पुरुषोत्तम सिंह एवं उनके गोतिया में गाली गलौज एवं मारपीट हो रहा है तथा एक पक्ष के द्वारा गोली फायर की गई है।
वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था एवं अकबरनगर थानाध्यक्ष द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में पुरुषोत्तम सिंह के घर की तलाशी लेने पर एक लोडेड देशी कट्टा एवं 04 जिंदा कारतूस जब्त किया गया तथा उक्त आरोप में पुरूषोत्तम सिंह, सत्यम कुमार एवं शिवम कुमार को विधिवत् गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में अकबरनगर थाना कांड सं0-67/25 पंजीकृत किया गया।
उल्लेखनीय है कि मारपीट एवं गाली-गलौज मामले में दोनों पक्षों के विरूद्ध कांड पंजीकृत किया गया है तथा इस मामले में 01 व्यक्ति चंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
बरामदगी :-01. देशी कट्टा :- 01,02. जिंदा कारतूस :- 05,गिरफ्तारी विवरणी :-01. पुरूषोत्तम सिंह, पे०-रामचरित्र सिंह,02. शिवम कुमार,03. सत्यम कुमार दोनों पे०-पुरूषोत्तम सिंह, तीनों सा०-खैरहिया, थाना-अकबरनगर, जिला-भागलपुर।चंद्रभूषण, पुलिस उपाधीक्षक, विधि-व्यवस्था के नेतृत्व छापेमारी दल की विवरणी :-पु०अ०नि० रोहित रितेश, थानाध्यक्ष, अकबरनगर थाना।पु०अ०नि० राकेश कुमार, सहायक थानाध्यक्ष, अकबरनगर थाना।पु०अ०नि० रोहित कुमार, रामाशिष कुमार एवं प्रेम कुमार, अकबरनगर थाना।सशस्त्र बल, अकबरनगर थाना।

More Stories
मथुरा26मई26*वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज ने अपने भक्तों और शिष्यों के लिए एक भावुक वीडियो संदेश जारी किया है।*
नई दिल्ली26मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली26मई26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*