हरिद्वार 05जून25नवागत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संभाला कार्यभार…
हरिद्वार – आईएएस मयूर दीक्षित ने बुधवार को जिलाधिकारी का कार्यभार संभाल लिया। नगर निगम में ज़मीन घोटाले के चलते तत्कालीन जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह पर कार्रवाई के बाद मयूर दीक्षित को हरिद्वार का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। बुधवार को उन्होंने रोशनाबाद स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय में औपचारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद मयूर दीक्षित ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनकी प्राथमिकता जिले में चल रहे सभी लंबित विभागीय मामलों की शीघ्र समीक्षा और निस्तारण होगी। उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य से वह शीघ्र ही सभी अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी मानसून सत्र को देखते हुए विशेष तैयारियां की जाएंगी। ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचा जा सके। उन्होंने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही पाए जाने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित भी किया जाएगा।

More Stories
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*बोर्ड परीक्षा केदो का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम एसपी*
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की सुनी समस्याएं*
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*कौशाम्बी पहुंचे अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब मजदूरों के जीविका से कर रही है खिलवाड़*