March 5, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 28 नवम्बर*टीईटी परीक्षा का पेपर लीक होना एक बार फिर भाजपा सरकार की बेरोजगार युवा पीढ़ी के प्रति संवेदनहीनता उजागर कर रहा है

लखनऊ 28 नवम्बर*टीईटी परीक्षा का पेपर लीक होना एक बार फिर भाजपा सरकार की बेरोजगार युवा पीढ़ी के प्रति संवेदनहीनता उजागर कर रहा है

लखनऊ 28 नवम्बर*टीईटी परीक्षा का पेपर लीक होना एक बार फिर भाजपा सरकार की बेरोजगार युवा पीढ़ी के प्रति संवेदनहीनता उजागर कर रहा है

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्र नाथ त्रिवेदी ने कहा कि टीईटी परीक्षा का पेपर लीक होना एक बार फिर भाजपा सरकार की बेरोजगार युवा पीढ़ी के प्रति संवेदनहीनता उजागर कर रहा है| सरकार की हमेशा बेरोजगार युवाओं के प्रति झूठे छलावा की भावना रही है और इसी छलावे से डबल इंजन की सरकार का गठन भी हुआ था | सरकार अपने उपक्रमों के माध्यम से सदैव यह दिखाने का प्रयास करती है कि वह युवाओं की हितैषी है परन्तु हकीकत सामने आ जाती है | उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग में वर्ष 2017 में सरकार गठन से ही राहु केतु की छाया पड़ गई थी जब लाखों शिक्षा मित्र बेरोजगार हो गए थे और करोड़ों छात्र शिक्षा व्यवस्था में अनाथ हो गये थे |
श्री त्रिवेदी ने कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में शायद ही किसी दिन बेसिक शिक्षा के प्रति सरकार की कार्य शैली के दर्शन न हुए हों | सरकार की बेसिक शिक्षा के अध्यापकों की नियुक्ति सम्बन्धी लापरवाही से लेकर एक भी सत्र में छात्रों को समय से पाठ्य सामग्री उपलब्ध न कराना शामिल है | केवल स्कूलों की बिल्डिंग्स बनवाने और मिड डे मील वितरण में सरकारी मशीनरी ने अवश्य समय दिया है ताकि सरकारी धन की बन्दर बांट हो सके | वास्तविकता यह है कि सरकार की नीयत साफ़ नहीं है यही कारण है कि उसकी नीतियां फाइलों में ही रह जाती हैं |
रालोद प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि ये डबल इंजन की सरकारें किसानों, मजदूरों, मजलूमोंऔर कामगारों के प्रति संवेदनहीन होने के साथ साथ बेरोजगारों के प्रति उदासीन एवं प्रादेशिक विकास के प्रति लापरवाह सिद्ध हुई हैं यही कारण है कि जनता ने इन्हें सबक सिखाने की ठान ली है | आगामी आम चुनाव में प्रदेश में गठित होने वाली सरकार किसान मसीहा चौ. चरण सिंह जी की विचारधारा के अनुसार किसानों, मजदूरों के साथ साथ बेरोजगार युवाओं और आम जनता के सरोकार की होगी |
सुरेन्द्र नाथ त्रिवेदी
प्रदेश प्रवक्ता