March 21, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

*पंजाब04जून25* का यूट्यूबर निकला पाकिस्तानी जासूस, ज्योति मल्होत्रा और ISI के संपर्क में था*

*पंजाब04जून25* का यूट्यूबर निकला पाकिस्तानी जासूस, ज्योति मल्होत्रा और ISI के संपर्क में था*

*पंजाब04जून25* का यूट्यूबर निकला पाकिस्तानी जासूस, ज्योति मल्होत्रा और ISI के संपर्क में था*

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में यूट्यूबर जसबीर सिंह को गिरफ्तार किया है। जसबीर सिंह रूपनगर के महलान गांव का रहने वाला है और उसके यूट्यूब चैनल जान महल पर एक मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। वह 3 बार पाकिस्तान जा चुका है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि वह आईएसआई एजेंट हसन अली उर्फ जट्ट रंधावा के संपर्क में था।
साथ ही हरियाणा से गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा और पाकिस्तानी उच्चायोग से निष्कासित अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से भी संपर्क में था। जसबीर सिंह के खिलाफ मोहाली में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने मामला दर्ज किया है। जांच से पता चला है कि जसबीर दानिश के निमंत्रण पर दिल्ली में पाकिस्तान राष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम में शामिल हुआ था, जहां उसने पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों और ब्लॉगर्स से मुलाकात की थी।