*महाराष्ट्र01जून25* के उस्मानाबाद रेलवे स्टेशन का बदला नाम, अब से कहेंगे ‘धाराशिव’ : रेलवे ने जारी किया नोटिफिकेशन, कोड भी बदला*
महाराष्ट्र के उस्मानाबाद रेलवे स्टेशन का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर धाराशिव कर हो गया। ये जानकारी मध्य रेलवे ने दी। नोटिफिकेशन में बताया गया है कि अब नए नाम धाराशिव के साथ स्टेशन का कोड भी बदलकर डीआरएसवी होगा। जब यह स्टेशन उस्मानाबाद नाम से जाना जाता था, तब इसका स्टेशन कोड यूएमडी था।
बता दें कि उस्मानाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलने के लिए पूर्व में कई माँग उठी थी। महाराष्ट्र सरकार ने भी इसे अपनी ओर से बदलने का ऐलान कर दिया था, मगर प्रस्ताव रेलवे के पास लंबित था। अब रेलवे से नोटिफिकेशन आने के बाद उस्मानाबाद रेलवे स्टेशन का नाम धाराशिव हो गया है।

More Stories
सतना16अगस्त26*डिग्री कॉलेज सतना के NCC कैडेट्स ने स्वतंत्रता दिवस परेड में लहराया परचम
आगरा16अगस्त26: आगरा में बीच चंबल नदी में खराब हुआ स्टीमर*
कानपुर नगर16अगस्त26*सावन के तीसरे सोमवार पर जागेश्वर महादेव मंदिर मैनावती रोड खेवरा नवाबगंज पर विशाल भंडारे का आयोजन