गोंडा 27 नवम्बर*गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के पुनः प्रधान बने हरजीत सिंह सलूजा*
गोण्डा। जिले के कस्बा कर्नलगंज स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की वार्षिक बैठक में सरदार हरजीत सिंह सलूजा को पुनः प्रधान चुना गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम को सरदार महेन्द्र सिंह अजमानी की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में सरदार हरजीत सिंह सलूजा को पुनः प्रधान चुना गया। इसके साथ ही सरदार जोगिंदर सिंह जानी को सेक्रेटरी, सोनू छाबड़ा, गुरमीत सिंह मित्तू व देवेन्द्र सिंह हैप्पी को मैनेजर एवं सरदार जसवीर सिंह छाबड़ा को खजांची की जिम्मेदारी सौंपी गयी। वहीं बैठक में गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व को धूमधाम से मनाने पर चर्चा की गयी। इस मौके पर डॉक्टर पुनीत सिंह, नवनीत सिंह, डॉक्टर गुरदीप सिंह, हरमीत सिंह, महेन्द्र सिंह, दलजीत सिंह, अमरदीप सिंह, विनोद सिंह, भूपेन्द्र सिंह, गगनदीप सिंह, मनदीप सिंह, अश्मित सिंह, मनिन्दर सिंह आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

More Stories
कौशाम्बी 10फ़रवरी 26*अवैध संबंध ब्लैकमेलिंग और साजिशन महिला की हत्या में दो गिरफ्तार*
वाराणसी 10 फ़रवरी 26*कार्गो टर्मिनल बनाने की तैयारी*
कौशाम्बी 10 फ़रवरी 26*जनहितकारी इंटरमीडिएट कॉलेज में दसवीं–बारहवीं के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह सम्पन्न*