बिक्रमगंज27मई25* प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर उप मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा,अधिकारियों से की चर्चा*
_____________________________
बिक्रमगंज के दुर्गाडीह में 30 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा आयोजित की जाएगी। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में है। पूरे इलाके में प्रशासनिक व राजनीतिक गतिविधियां तेज है। इसी क्रम में बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को बिक्रमगंज पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस मौके पर राज्य से लेकर जिले तक के कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। उप मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की कोर सिक्योरिटी (जेड प्लस स्तर की सुरक्षा), हेलीपैड के निर्माण, जनसभा स्थल, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा बैरिकेडिंग की विस्तृत रूपरेखा की जानकारी अधिकारियों से ली। बता दें कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी बिक्रमगंज से करीब 48 हजार करोड़ रूपये की योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे।
*रोहतास से ब्यूरो चीफ मोहम्मद इमरान अली की रिपोर्ट यूपी आज तक ✍️*

More Stories
बांदा24अप्रैल26*डायल यूपी-112 मुख्यालय से जनपद बांदा को प्राप्त 16 नये चारपहिया पीआरवी वाहन
भागलपुर24 अप्रैल26*कसौधन महिलासमितिद्वारा शर्बत या सत्तू के शर्बत से जल सेवा
भागलपुर24अप्रैल26*शाहकुण्ड थाना अंतर्गत एक महिला के हत्या में संलिप्त एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।