औरैया25नवम्बर*झोपड़ी में आग लगने से हजारों का सामान राख*
*कंचौसी,औरैया।* भाग्यनगर ब्लाक क्षेत्र के कंचौसी गाँव में स्थित जिले के दिव्यांगजन मूकबाधिर माध्यमिक विधालय के पास झोपड़ी में आजात कारणो से आग लगने से हजारों का सामान जलकर राख हो गया। घटना के समय झोपड़ी मालिक रिश्तेदारी में बाहर गया था उसकी पत्नी खेतों पर बाजरा काट रही थी। आग लगने की जानकारी पर कंचौसी चौकी पुलिस ने पहुंच कर मौका मुआयना किया।
रोशनपुर निवासी सुरेश सिंह उर्फ़ भूरे सिंह दिव्यांगजन मूकबाधिर माध्यमिक विधालय के पास झोपङी बना कर कई सालों से पत्नी बच्चों और ग्रहस्थी के सामान व पशुओ को रखकर वहां रहता आ रहा है। बुधवार की शाम पांच बजे के करीब झोपड़ी में अचानक आग लग गई।जिससे झोपड़ी में रखा आनाज, कपङे नगदी और अन्य जरूरी सामान जल कर राख हो गया। घटना के समय सुरेश रिश्तेदारी में बाहर और उसकी पत्नी खेतों पर बाजरा काटने गई थी।जब बह आसपास के लोग वहा पहुंचे और पानी डालकर आग बुझाई लेकिन तब तक झोपड़ी व ज्यादातर सामान जल गया। झोपङी मालिक ने घटना की जानकारी क्षेत्रीय लेखपाल व ग्राम प्रधान को देकर मुआवजा दिलाए जाने की माँग की है।

More Stories
रायगड17अगस्त26*अंमली पदार्थांविरोधात जनजागृती अभियान; व्यसनमुक्त समाजासाठी पुढाकार
मथुरा 17 अगस्त 26 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा तहसील गोवर्धन में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन*
मथुरा17अगस्त26* चोरी के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को 01 एक अवैध हथियार,01 अवैध चाकू,01 मोटरसाईकिल व चोरी के रुपये सहित गिरफ्तार किया गया ।*