कौशाम्बी25नवम्बर*गोशालाओं में गोवंशों को ठण्ड से बचाव की कराए व्यवस्था–सीडीओ*
*कौशाम्बी* मुख्य विकास अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्राट उदयन सभागार में गो आश्रय स्थलों के सम्बंध में जनपद स्तरीय अनुश्रवण मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गौशालाओं में क्षमता के अनुसार गोवंशों को रखा जाय एवं निराश्रित घूम रहे गोवंशों को आश्रय स्थलों में संरक्षित किया जाय उन्होंने अस्थायी आश्रय हेतु न्याय पंचायत वार चिन्हित भूमि पर निर्माण कार्य प्रारम्भ कराने तथा निर्माणाधीन गोशालाओं के प्रगति की समीक्षा के दौरान निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिये उन्होंने गौशालाओं में गोवंशों को ठण्ड से बचाव हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने विकास खण्डवार एवं तहसीलवार गठित कमेटी की बैठक कराने के भी निर्देश दिये है
More Stories
नई दिल्ली 9 अक्टूबर 26*: “पुलिस को ढाल बनाकर ये मत सोचना कि बच जाओगे—कानून से ऊपर कोई नहीं!”
राँची 9 अक्टूबर 26*झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन का निधन: 80 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, राज्य में शोक की लहर
लखनऊ9 अक्टूबर 26*शादी के रजिस्ट्रेशन में आधार को अब उम्र का प्रमाण नहीं माना जाएगा।*