मथुरा 23 मई 25*एटीएम कार्ड चोरी करके फर्जी तरीके से क्यास निकाल्ने वाले गिरफ्तार
एटीएम से रूपये निकालने वाले” दो नफर अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खास खबर यूपीआजतक
थाना कोसीकलां पुलिस टीम के द्वारा चैकिंग के दौरान दिनांक 22.05.2025 समय 17.30 बजे शालीमार तिराहे से करीब 130 मीटर आगे एनएच 19 की तरफ नन्दगांव रोड थाना कोसीकलां जनपद मथुरा से दो नफर अभियुक्तगण 1. अखलाक पुत्र जमील निवासी मलोखडा थाना हथीन जिला पलवल हरियाणा उम्र करीब 32 वर्ष, 2. वारिस पुत्र कमाल निवासी पैमाखेडा थाना पुन्हाना जिला नूहं मेवात हरियाणा उम्र करीब 25 वर्ष को 06 अदद फर्जी आधार कार्ड, 04 अदद एटीएम, 01 अदद पेंचकस, 01 अदद पेपर कटर (ब्लेड), 01 अदद फैवीक्विक, 01 अदद एल्युमीनियम की पत्ती (एटीएम में फंसाने के लिये), एक कच्ची पैंसिल सील के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ में बताया कि उनके द्वारा एटीएम कार्ड चोरी करके फर्जी तरीके से एटीएम में एल्युमिनियम की पत्ती लगाकर एटीएम मशीन से पैसे निकालने तथा अपनी पहचाने छुपाने के लिये फर्जी आधार कार्ड तैयार कर अपने पास फर्जी आधार कार्ड रखते हैं। अभियुक्तगण के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए चालान मा0 न्याया0 किया जा रहा है ।
*गिरफ्तार अभि0*
1. अखलाक पुत्र जमील निवासी मलोखडा थाना हथीन जिला पलवल हरियाणा उम्र करीब 32 वर्ष ।
2. वारिस पुत्र कमाल निवासी पैमाखेडा थाना पुन्हाना जिला नूहं मेवात हरियाणा उम्र करीब 25 वर्ष ।
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त अखलाक पुत्र जमील*
1. मु0अ0सं0 344/2025 धारा 318(4)/338/336(3)/340(2)/317(5) बीएनएस 2023 थाना कोसीकलां मथुरा ।
अन्य थानों से आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त वारिस पुत्र कमाल*
1. मु0अ0सं0 344/2025 धारा 318(4)/338/336(3)/340(2)/317(5) बीएनएस 2023 थाना कोसीकलां मथुरा ।
अन्य थानों से आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
*बरामदगी*
1. 06 अदद फर्जी आधार कार्ड,
2. 04 अदद एटीएम,
3. 01 अदद पेंचकस,
4. 01 अदद पेपर कटर (ब्लेड),
5. 01 अदद फैवीक्विक,
6. 01 अदद एल्युमीनियम की पत्ती (एटीएम में फंसाने के लिये),
7. एक कच्ची पैंसिल
*गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समयः-*
शालीमार तिराहे से करीब 130 मीटर आगे एनएच 19 की तरफ नन्दगांव रोड थाना कोसीकलां जनपद मथुरा दिनांक 22.05.2025 समय 17.30 बजे
*गिरफ्तार करने वाली टीम*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री अरविन्द कुमार निर्वाल थाना कोसीकलां मथुरा ।
2. उ0नि0 श्री अंकित मलिक चौकी प्रभारी बठैन गेट थाना कोसीकलां मथुरा ।
3. उ0नि0 श्री उत्तम चौहान चौकी प्रभारी जिंदल थाना कोसीकलां मथुरा ।
4. है0का0 816 जयपाल सिंह थाना कोसीकलां मथुरा ।
5. का0 1969 गौरव थाना कोसीकलां मथुरा ।
6. का0 2090 अभिषेक शिवाच थाना कोसीकलां मथुरा ।

More Stories
भागलपुर 22 अप्रैल 26*विश्व बैंक की टीम ने भागलपुर का किया दौरा*
भागलपुर २२ अप्रैल २६ * कहकसा प्रवीण पुना बनी जेडीयू की राष्ट्रीय महासचिव
भागलपुर २२ अप्रैल २६* 15 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत छात्रों ने किया आईआईआईटी का शैक्षणिक भ्रमण