मथुरा 18 मई 2025*भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता को सर कलम करने की धमकी।
मथुरा से मधु की खास खबर न्यूज़ यूपीआजतक।
मथुरा*आज दिनांक 18 5 2025 को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत जी को अमित चौधरी नाम के व्यक्ति के द्वारा सर कलम करने की धमकी व इनाम रखकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जैसे ही किसान यूनियन टिकैत के पूरे भारतवर्ष के पदाधिकारी को पता चला, किसान यूनियन टिकैत ने पूरे भारतवर्ष की पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने अमित चौधरी के खिलाफ आक्रोश व्याप्त किया। शीर्ष नेतृत्व के आदेश अनुसार समूचे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले में अमित चौधरी के खिलाफ नजदीकी थानों में शिकायती पत्र दे दोपहर 12:00 जनपद मथुरा के जिला अध्यक्ष चौधरी धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो पदाधिकारी ने थाना राया में शिकायती पत्र दिया। इसी श्रृंखला में महानगर मथुरा वृंदावन के पदाधिकारी द्वारा महानगर अध्यक्ष सलीम खान के नेतृत्व में थाना गोविंद नगर मथुरा में सैकड़ो पदाधिकारी ने जय जवान जय किसान अमित चौधरी मुर्दाबाद के नारे लगाकर आक्रोश व्याप्त किया, और थाना प्रभारी कमलेश कुमार जी को शिकायती पत्र सोपl और कठोर कानूनी कार्यवाही की मांग की। शिकायती पत्र देने वालों में मंडल उपाध्यक्ष ओमप्रकाश प्रधान जी, तहसील अध्यक्ष राजू निषाद, ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डू अब्बास जी, जिला सचिव निजाम खान, जिला सचिव बॉबी तोमर, महानगर अध्यक्ष सलीम खान, जिला मीडिया प्रभारी रामकिशन, नगर अध्यक्ष सूरज निषाद, ट्रैक्टर प्रमुख आलमगीर, महानगर उपाध्यक्ष सलीम एडवोकेट, डालू भाई, शौकीन भाई, राजेश रामकुमार, इमरान भाई, कन्हैया सैनी, लाखन सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

More Stories
कानपुर नगर26अगस्त26*नगर निगम में टेंडरिंग का खेल! 85% डाउन पर टेंडर मैनेज कराने का आरोप, 6 केस दर्ज
लखनऊ26अगस्त2026*सीएम योगी आज करेंगे लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ*
नई दिल्ली26अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*