नई दिल्ली16मई25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें..*
➡लखनऊ- काकोरी में 55 बीघा में अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, 3 बड़ी अवैध प्लॉटिंग ज़ोन 3 में ध्वस्त की, जोनल अफसर रविनंदन सिंह ने की कार्रवाई, बिना ले आउट स्वीकृति हो रहा था निर्माण, एलडीए वीसी के निर्देश पर हुई कार्रवाई
➡बरेली- युवक को थाने बुलाकर पुलिस ने दी थर्ड डिग्री, प्रेम विवाह के बाद युवक को दी थर्ड डिग्री, युवक अजय की थाने में की गई पिटाई, हालत खराब होने पर सीएचसी भेजा, हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर, लव मैरिज शादी के बाद थाने में होने थे बयान, पुलिस ने अजय,उसके पिता के साथ की मारपीट, नबाबगंज थाना क्षेत्र के धोरेरा गाँव का मामला
➡श्रावस्ती- आग का तांडव, अचानक लगी भीषण आग, तेज आंधी के साथ इमलिया गांव में फैली आग, लगभग दो दर्जन घर जलकर राख में तब्दील, गृहस्थी का सारा सामान खाक, लाखों का नुकसान, ग्रामीणों और दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू, एक व्यक्ति झुलसा, एक मवेशी की जलकर मौत, इकौना के इमलिया गांव की घटना
➡अलीगढ़- फर्नीचर की दुकान में लगी भीषण आग, आग की घटना से इलाके में मचा हड़कंप, सूचना के 1 घंटे बाद पहुंची दमकल की टीम, आग से लाखों रुपए का बताया जा रहा नुकसान, रोरावर थाना इलाके के नीवरी मोड क्षेत्र की घटना.
➡अलीगढ़- नहर के पास बुजुर्ग का शव मिलने का मामला, नहर के पास मिला बुजुर्ग के शव की शिनाख्त, 65 वर्षीय बुजुर्ग खचेरु के रूप में हुई शिनाख्त, घर में झगड़े में बुजुर्ग को बोल दिया गया अपशब्द, घर से झुब्द होकर निकले बुजुर्ग का मिला शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका, ससुरालियों पर हत्या की जताई आशंका, दादों थाना इलाके का मामला
➡श्रावस्ती- श्रावस्ती में सनसनीखेज वारदात , पति ने पत्नी के किए कई टुकड़े, कुछ टुकड़े मछलियों को खिलाए, बाकी जलाए, आरोपी 2 दिन तक पुलिस को करता रहा गुमराह, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, पुलिस ने जला हुआ हाथ किया बरामद, थाना हरदत्तनगर गिरन्ट के जब्दी गांव की घटना
➡मेरठ- पारिवारिक विवाद में दो पक्षों में विवाद, दोनों परिवारों में धारदार हथियार से मारपीट, दोनों परिवारों में जमीनी विवाद चल रहा है, दोनो पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल, हमला कर दोनों पक्ष के आरोपी हुए फरार, तहरीर के आधार पुलिस ने केस दर्ज किया, लोहियानगर थाना क्षेत्र के हाजीपुर का मामला
➡बदायूं – कोटेदार की दबंगई आई सामने, घटतौली की शिकायत करने पर पीटा, कोटेदार ने लाभार्थी को जमकर पीटा, दातागंज कस्बे में कोटेदार की मनमानी, SDM ने पूर्ति निरीक्षक को दिए जांच के आदेश.
➡मथुरा – सदर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट निशा ग्रेवाल ने की कार्रवाई, अवैध मिट्टी खनन करते 3 ट्रकों को किया सीज, सूचना पर दौड़ी जॉइंट मजिस्ट्रेट निशा ग्रेवाल, खनन माफिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सदर तहसील क्षेत्र का मामला
➡मथुरा – खुफिया एजेंसी एलआईयू की बड़ी कार्रवाई, करीब 90 बांग्लादेशी मुस्लिमों को पकड़ा, पुरुष, महिला और बच्चे भी शामिल है, नौहझील थाना क्षेत्र से हुई गिरफ्तारी, अवैध रूप से भारत में रह रहे थे बांग्लादेशी, भारतीय दस्तावेज फर्जी तरीके से बनवाए थे, कार्रवाई में नौहझील थाना पुलिस रही मौजूद
➡मिर्जापुर- व्यक्ति ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, नाबालिग को होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म, किशोरी के पिता के साथ कंपनी में है आऱोपी कर्मचारी , होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म- पीड़ित किशोरी, पीड़िता ने थाने पर तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग, कछवां थाना क्षेत्र का मामला
➡मेरठ- दो पक्षों में कहासुनी के बाद हुआ खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों में मारपीट के बाद जमकर पथराव, अर्सलान और अदनान नाम के युवकों में विवाद, खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों से 6 लोग हुए घायल, मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को मौके से खदेड़ा, भावनपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर का मामला.
➡हापुड़- ग्रामीण इलाकों में गर्मी के बीच बिजली की कटौती से लोग परेशान हैं। 24 घंटे में सिर्फ 3 घंटे बिजली सप्लाई हो रही है। 8 MVA ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली व्यवस्था चरमरा गई है, लेकिन अफसर इसे बदलवाने में असमर्थ हैं। लाइट न आने से किसानों की सिंचाई भी बाधित हो रही है। करीब एक दर्जन गांव इस समस्या से प्रभावित हैं। मामला हापुड़ जिले के बाबूगढ़ फीडर का है।
➡फतेहपुर- फतेहपुर में एक गर्भवती महिला ने बच्चे के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विवाद के कारण महिला ने यह कदम उठाया। शव गांव के बाहर जंगल में पेड़ से लटके मिले। मामला बकेवर थाना क्षेत्र के मैका डेरा मजरे गांव का है।
➡सुल्तानपुर- कादीपुर कोतवाली के पदारथपुर मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हुई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए।
➡मुजफ्फरनगर- मुजफ्फरनगर में दो भीषण सड़क हादसों में कुल पांच लोगों की मौत हो गई। मीरापुर में पति-पत्नी ट्रक की चपेट में आकर दर्दनाक मौत के शिकार हुए। वहीं शाहपुर में बाइक और कार की टक्कर में एक दंपति समेत एक महिला की मौत हो गई। इन हादसों में तीन से चार लोग घायल भी हुए हैं। दोनों हादसे मीरापुर और शाहपुर थाना क्षेत्रों में हुए हैं।
➡बलिया- मंत्री दयाशंकर सिंह के नेतृत्व में बलिया में शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। प्रभारी मंत्री आयुष दयाशंकर दयालु भी इस यात्रा में मौजूद रहे। हजारों लोगों ने इस तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया। यह यात्रा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में निकाली गई।

More Stories
मथुरा 17 मार्च 26 *रामकृष्ण मिशन हॉस्पिटल वृंदावन मे ब्रीफिंग की गयी*
मथुरा 17 मार्च 26* राष्ट्रपति महोदिया के आगमन पर वरीय पदाधिकारीयों द्वारा मथुरा जनपद का भ्रमण कार्यक्रम*
मथुरा 17 मार्च 26 *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी प्रभारी द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में पैदल गश्त*