*ऐक्टू | एटक | सीटू | सेवा | इंटक*
भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
—————————————
भागलपुर15मई25*मजदूरों की गुलामी का दस्तावेज लेबर कोड्स के खिलाफ ट्रेड यूनियनों ने की कार्यकर्ता कन्वेंशन*
*20 मई को आम हड़ताल में सड़कों पर उतर, अपनी मांगे बुलंद कर एकजुटता प्रदर्शित करेंगे मजदूर*
15 मई 2025, भागलपुर बिहार
गुलामी का दस्तावेज, मजदूर विरोधी लेबर कोड्स के खिलाफ केंद्रीय ट्रेड यूनियनों – ऐक्टू, एटक, सीटू , सेवा व इंटक ने जिला स्तरीय संयुक्त कार्यकर्ता कन्वेंशन किया। कन्वेंशन के जरिए मजदूर संगठनों ने 20 मई को देशव्यापी आम हड़ताल में सड़कों पर उतर, अपनी मांगों को बुलन्द करते हुए मजदूरों की व्यापक एकता प्रदर्शित करने की घोषणा की।
स्थानीय सेवा कार्यालय में पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों और उसके बाद हुए सैन्य कार्रवाई में शहीद हुए सैनिकों व आम नागरिकों की स्मृति में दो मिनट का सामूहिक मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि देने से शुरु हुए *कार्यकर्ता कन्वेंशन की अध्यक्षता* – सेवा की राज्य महासचिव माधुरी सिन्हा, ऐक्टू के राज्य सह जिला सचिव मुकेश मुक्त, एटक के जिला महासचिव डॉ. सुधीर शर्मा, सीटू के जिला सचिव दशरथ प्रसाद व इंटक के जिला अध्यक्ष ई. रवि कुमार ने संयुक्त रूप से की।
मोदी शासन में मेहनकशों पर बढ़ते तीखे हमलों का विरोध करते हुए कार्यकर्ता कन्वेंशन को केंद्रीय ट्रेड यूनियनों से जुड़े दर्जनों मजदूर संगठनों के नेतृत्वकारियों ने सम्बोधित किया और मजदूर अधिकारों की दावेदारी के संघर्ष को तेज करने का ऐलान किया। नेतृत्वकारी वक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि केंद्र की मोदी सरकार आम मेहनतकश नागरिक और देश विरोधी है। अदानी – अम्बानी जैसे अपने चहेते कॉरपोरेट आकाओं को फायदा पहुंचाने के लिए देश के करोड़ों मजदूरों के अधिकारों को कुचल कर लेबर कोड्स लागू करने पर उतारू है। देशभर के मेहनतकशों ने भी कमर कस लिया है और आर – पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है।
वक्ताओं ने सीजफायर में हुए अमेरिकी मध्यस्थता की तीखी निदा करते हुए कहा कि सीजफायर के बाद लम्बी चुप्पी के बाद अब हमारे पीएम गोदी मीडिया की भाषा बोल रहें है। उन्हें यह बताना चाहिए कि सैन्य कार्रवाई में हमारे कितने सैनिकों और आम नागरिकों की शहादतें हुईं? मजदूरों – किसानों के कितने बेटों की कुर्बानी ली गयी? संघीयों – भाजपाइयों का ‘देश सुरक्षित हाथों में’ के दावे का क्या हुआ? उनकी सत्ता लोलुपता और कितनों की जानें लेंगी? देश अपनी और अपने मेहनतकशों की बर्बादी की कीमत पर मोदी- शाह के लफ्फाजियों को अब और बर्दाश्त करने के लिए तैयार नहीं है। मोदी के नेतृत्व वाली विनाशकारी भाजपा सरकार के हमले के खिलाफ मजदूरों के अधिकारों को बुलन्द रखने के लिए मजदूरों की मांगों के चार्टर पर हड़ताल को शानदार तरीके से सफल बनाने के लिए पूरी ताकत और भावना के साथ मजदूर 20 मई को सड़को पर उतरेंगे।
कार्यकर्ता कन्वेंशन को कर्मचारी महासंघ – गोपगुट के सम्मानित जिला अध्यक्ष विष्णु कुमार मंडल, बीएसएसआरयू के जिला सचिव सुभोजित सेन गुप्ता, सेवा की मौसम देवी, दीपाशानाथ पहल, एटक के सचिन कुमार, गोपाल राय, ऐक्टू के मनोज कृष्ण सहाय, निर्माण कामगार यूनियन के मनोहर मंडल, असंगठित कामगार महासंघ के अमित गुप्ता, वाहन चालक संघ के विनय चौबे, विनोद मंडल, महिला नेत्री आगेवान पिंकी सिंह, पूनम केशरी, सीटू के एनके देव, युवा नेता अमित कुमार व गौरीशंकर राय, किसान सभा के जिला सचिव उपेन्द्र यादव आदि ने सम्बोधित किया।
कार्यक्रम में उपरोक्त सहित सिद्धार्थ शर्मा, रणधीर कुमार, मुन्ना राय, पूनम देवी, जायरा आलम, बबीता देवी, नेहा खातून, मीरा देवी, खुशबू कुमारी, सुनीता कुमारी, अक्षरा साह, रजिया परवीन, बेबी देवी, पार्वती देवी, प्रिया कुमारी, विंदु कुमारी, शाबूही परवीन, मंजुला देवी, मुमताज बेगम, अमृता देवी, सुचिता कुमारी आदि विभिन्न मजदूर संगठनों के महिला – पुरुष कार्यकर्ता शामिल हुए।
*— सेंट्रल ट्रेड यूनियन्स, भागलपुर*
More Stories
मथुरा18.10.2025* थाना मांट क्षेत्र में कार के ऊपर बिजली का तार गिरने से हुई युबक की मौत
मथुरा 18 अक्टूबर 25*थाना महावन पुलिस द्वारा अवैध रूप से विस्फोटक/आतिशबाजी बेचने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार।*
मथुरा18.10.25* थाना माँट द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0” के तहत महिला सशक्तिकरण और जागरूकता अभियान