लखनऊ14मई25*सांसद तनुज पुनिया ने डीडी न्यूज चैनल के पत्रकार के खिलाफ थाना हुसैनगंज में प्रार्थना पत्र दिया*
लखनऊ, संवाददाता
सांसद तनुज पुनिया ने डीडी न्यूज चैनल के पत्रकार अशोक श्रीवास्तव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए हुसैनगंज थाने में प्रार्थना पत्र दिया।
10 मई को डीडी न्यूज चैनल के पत्रकार अशोक श्रीवास्तव द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण तरीके से झूठी व मनगढंत खबर प्रचारित की गई, जिससे न केवल राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी की राजनीतिक प्रतिष्ठा को धक्का लगा है अपितु कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता भी उक्त पत्रकार द्वारा की गई अप्रिय घटना से आहत है।
डीडी न्यूज चैनल के पत्रकार अशोक श्रीवास्तव द्वारा कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष राज्यसमा मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए गद्दार जैसे अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया गया जो कि पूरी तरह से अस्वीकार व असंवैधानिक है। वर्तमान समय में जहां एक ओर पूरा देश पड़ोसी देश के साथ तनावपूर्ण स्थिति से गुजर रहा है तथा काग्रेस पार्टी सहित पूरा विपक्ष सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। ऐसे समय में विपक्षी दल के नेता के लिए एक राष्ट्रीय समाचार चैनल के पत्रकार द्वारा इस प्रकार के अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल किया जाना पूरी तरह से उनकी गलत मंशा एवं मानसिकता को दर्शाता है।
जबकि काग्रेस पाटी ने आतंकवाद के खिलाफ उठाए गये कदमों में केन्द्र सरकार को अपना पूरा समर्थन दिया है। ऐसी स्थिति में डीडी न्यूज चैनल के पत्रकार अशोक श्रीवास्तव टीवी शो में एकता का संदेश देने के बजाए देश में नफरत फैलाई जा रही है। अशोक श्रीवास्तव का ये कदम राजनैतिक लाभ हासिल करने की साजिश को भी दर्शाता है जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी रोष है।
इसी क्रम में मंगलवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष, सांसद तनुज पुनिया द्वारा लखनऊ के हुसैनगंज थाने में देश के एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में बीएनएस, 2023 की धारा 192,196,197 353 और 356 एवं सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्राविधानों के तहत राष्ट्रविरोधी पत्रकार अशोक श्रीवास्तव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने हेतु प्रार्थना पत्र दिया गया।
इस मौके पर सांसद तनुज पुनिया के साथ निवर्तमान प्रदेश महासचिव मुकेश सिंह चौहान, जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष रूद्र दमन सिंह, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. शहजाद आलम, महिला कांग्रेस मध्य जोन की अध्यक्ष ममता चौधरी, कै. वंशीधर मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता सचिन रावत, डॉ. रिचा शर्मा, अरशी, इस्लाम अली, अजय वर्मा, मो. नोमान, रामचन्द्र आदि प्रमुख रूप उनके साथ थाना हुसैनगंज पहुंचे।

More Stories
मथुरा 11 जुलाई 26 थाना राया में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक द्वारा संपूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम*
जयपुर11जुलाई2026*राजस्थान में लोकसभा सीटें 25 से 37 करने का सुझाव।*
पटना11जुलाई2026*न्यायमूर्ति मीनाक्षी मदन राय जी के सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन हुआ !!