इटावा22नवम्बर*सैफई में झंडा कुश्ती आगरा के शेरा पहलवान ने पठानकोट के बब्बी पहलवान को हराकर जीती
प्रसपा के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने शेरा पहलवान को गदा भेंट कर किया सम्मानित
(सुघर सिंह ब्यूरो चीफ इटावा )
इटावा। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर सैफई के मास्टर चंदगीराम स्टेडियम में आयोजित दंगल में सबसे बड़ी इनामी कुश्ती शेरा पहलवान आगरा ने पठानकोट के बब्बी पहलवान को पटखनी देकर अपने नाम की।
बताते चलें मास्टर चंदगीराम स्टेडियम में आयोजित दंगल में कुल 157 कुश्तियां कराई गई जिनमें देशभर के पहलवानों ने भाग लिया।
दंगल में मिट्ठू पहलवान जम्मू से श्यामसुंदर आगरा को,संतोष मध्यप्रदेश के भिंड ने चकरनगर के राघवेंद्र को हराया।
वही विजयपाल बरौली अहिर मध्यप्रदेश के छोटे नगला मचे की कुश्ती बराबर पर छूटी,सैफई के ऋषि कांत व आगरा के कृष्ण मुरारी की कुश्ती बराबर पर छूटी,मैनपुरी के शिवम व रजनीश की कुश्ती बराबरी पर छूट रही। रामगोपाल सेमरा ने आगरा के बलदेव को हराया।
सैफई के इंद्रजीत ने गोरखपुर के सुरेंद्र को हराया,नीरज ने विवेक को हराया बनारस के राजीव ने बागपत के सादा पहलवान को हराया,बागवत के सुधीर ने बनारस के आजाद को हराया।
निर्णायक की भूमिका रमेश यादव,मंगल सिंह यादव पहलवान व कमलेश यादव कोच स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने निभाई।
इस मौके पर दंगल आयोजन कमेटी के सदस्य चंदगीराम यादव प्रधान, रामनरेश यादव पूर्व प्रधान,आनंद उर्फ बबलू पूर्व प्रधान झिंगूपुर, अर्जुन सिंह यादव नगला भूरे, महावीर सिंह यादव फतेहपुरा को प्रसपा के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस मौके पर पूर्व विधायक रघुराज सिंह शाक्य, सिरसागंज से विधायक हरिओम यादव,जिला अध्यक्ष सुनील यादव, कृष्ण मुरारी गुप्ता, जयप्रकाश अग्रवाल नगर अध्यक्ष गाजियाबाद, के०पी सिंह शाक्य जिला सचिव,आदि मौजूद रहे।

More Stories
बांदा9 मई 26*डीएम की अध्यक्षता में थाना कोतवाली नगर में संपूर्ण थाना दिवस का आयोजन किया गया।**
बांदा 9मई 26*नवनिर्वाचित भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी समिति के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन*
बांदा 9मई 26*ड्यूटीरत यातायात पुलिस कर्मियों को धूप से बचने के लिए वितरित की गई छतरी एवं साफी ।*