May 7, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब22नबम्बर*1 क्विंटल 60 किलो चूरा पोस्त सहित कैंटर चालक काबू, 3 दिन के पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा

पंजाब22नबम्बर*1 क्विंटल 60 किलो चूरा पोस्त सहित कैंटर चालक काबू, 3 दिन के पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा

पंजाब22नबम्बर*1 क्विंटल 60 किलो चूरा पोस्त सहित कैंटर चालक काबू, 3 दिन के पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा
अबोहर, 22 नवंबर (शर्मा): थाना खुईयांसरवर के प्रभारी अमरिंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने 1 क्विंटल 60 किलो चूरा पोस्त सहित पकड़े गए आरोपी देवी पुत्र मदना राम वासी गांव कास्टी तहसील बावड़ी जिला जोधपुर राजस्थान को तीन दिन के पुलिस रिमांड के बाद न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। डीएसपी संदीप सिंह ने बताया कि आरोपी से बारीकी से पूछताछ की गई है। इस मामले की जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि थाना खुईयांसरवर के प्रभारी अमरिंद्र सिंह, एएसआई बलविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी द्वारा स्टेट नाका गुमजाल कल्लरखेड़ा के निकट नाकाबंदी कर रखी थी। इतने में एक प्याज का भरा कैंटर आता दिखाई दिया। शक के आधार पर कैंटर को रोका गया। तलाशी लेने पर कैंटर में से 20-20 किलो के 8 गट्टे चूरा पोस्त के बरामद किये। पकड़े गए कैंटर चालक की पहचान देवी पुत्र मदना राम वासी गांव कास्टी तहसील बावड़ी जिला जोधपुर राजस्थान के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ थाना खुईयांसरवर मुकदमा नं. 164, 17.11.2021 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। डीएसपी अबोहर संदीप सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत में पेश किया गया जहां से योग्य न्यायाधीश ने उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
फोटो: 3, पुलिस पार्टी व आरोपी