नोयडा11मई25*ऑपरेशन सिंदूर की सफलता एवं मां भारती के वीर सपूतों के सम्मान में समारोह
नोयडा से दिनेश सिंह की खास खबर यूपीआजतक
नोयडा*आज दिनांक 11.05.2025 को प्राचीन शिव शनि मंदिर सेक्टर 18 नोएडा में शांभवी महामुद्रा ट्रस्ट, पोरवाल समाज सेवा समिति, अखिल भारतीय अग्रवाल वैश्य मित्र मंडल एवं केला मेला गिग्गी देवी ट्रस्ट ने मां भारती के सम्मान में भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके प्रधानमंत्री जी के मिशन ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को सम्मान देते हुए माताओं एवं बहनों को सिंदूर बांट कर एवं बिंदी का पत्ता देकर भारत के वीर सपूतों जिन्होंने भारत माता की सीमाओं की रक्षा करते हुए माता बहनों के सुहाग की रक्षा की और जिन माताओं बहनों का सुहाग पहलगाम हमले में उजाड़ा गया उनका बदला लेते हुए आतंकियों के ठिकानों कैंपों को उन्हीं के घर में घुस कर तबाह किया और निर्दोष हिन्दुओं को जाति पूछ कर मारने वाले पाकिस्तान पोषित आतंकियों का सफाया किया ऐसी जांबाज भारतीय सेना, जिनके हाथ में भारत माता की सीमाओं की सुरक्षा की डोर है ऐसे योग्य प्रशासक और उनकी पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई जिनके सामने आतंक पोषित दुश्मन देश पाकिस्तान ने गिड़गिड़ाते हुए घुटने टेके ऐसे मां भारती के वीर सपूतों पर हमें गर्व है इसी उद्देश्य से आज मां भारती के चरणों को नमन करते हुए और मां भारती को यह विश्वास दिलाते हुए मां भारती एवं मां भारती की संपूर्ण प्रजा की रक्षा के लिए हम सब एक है और संकट की घड़ी में हम सब देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश की रक्षा के लिए जो भी निर्णय लिया जाएगा हम सब अंतिम स्वांस तक मां भारती की रक्षा में रहेंगे और ऑपरेशन सिंदूर के साथ रहेंगे इस अवसर पर शांभवी महामुद्रा ट्रस्ट के अध्यक्ष सुधीर चंद पोरवाल, अखिल भारतीय अग्रवाल वैश्य मित्र मंडल के अध्यक्ष राधा कृष्ण गर्ग, महासचिव श्रीमती कनक लता पोरवाल, कोषाध्यक्ष ज्योति पोरवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता एडवोकेट, एवं रोहतास गोयल, मनोज गुप्ता, डॉ शैलेंद्र पोरवाल ,नवीन पोरवाल, चित्रांश पोरवाल,अतुल गुप्ता, मयंक पोरवाल, यस पोरवाल, पूनम गुप्ता एडवोकेट, रूबी पोरवाल, कीर्ति गर्ग एवं बहुत सी माताओं बहिनों बच्चों ने मां भारती के सम्मान समारोह में भाग लिया इसके अलावा मंदिर प्रशासन एवं श्रद्धालु आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम की शुरुआत पहलगांव में मारे गए लोगों को मौन श्रद्धांजलि से की और समापन राष्ट्र गान से किया इस अवसर पर कनक लता पोरवाल, रूबी पोरवाल, पूनम गुप्ता एडवोकेट व कीर्ति गर्ग, ज्योति पोरवाल,ने माताओं बहिनों को सिंदूर लगाया एवं सिंदूर व बिंदी के पत्ते बांटे l
More Stories
कानपुर नगर 22 अक्टूबर 26*वीरू की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, नौबस्ता-सागर हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम
कानपुर नगर 22 अक्टूबर 26*जिलाधिकारी तक मामला पहुंचने के बाद भी क्यों नहीं हो रही कार्रवाही श्मशान घाट पर गुंडा / पंडा टैक्स वसूली करने वालो के खिलाफ
लखनऊ 22 अक्टूबर 26*डीएम, एसडीएम और तहसीलदार समेत निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों के तबादलों पर 54 दिन तक रहेगी रोक