खेरवाडा,22 नवम्बर ।प्रशासन गाँवाें के संग अभियान शिविर उपखण्ड खेरवाडा की ग्राम पंचायत बडला में सम्पन्न हुआ ।
शिविर की अध्यक्षता शिविर प्रभारी,उपखण्ड अधिकारी प्रमाेद सीरवी ने की,मुख्य अतिथि विधायक एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डाँ दयाराम परमार,विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति खेरवाडा की प्रधान पुष्पा मीणा, जिला परिषद सदस्य सविता मीणा, पंचायत समिति खेरवाडा के विकास अधिकारी संजय चरपाेटा थे ।
शिविर काे सम्बाेधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक डाँ दयाराम परमार ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे शिविर में आये और अपनी विभिन्न समस्याओं का समाधान कराये ।इसका अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया । डाँ परमार ने शिविर में उपसि्थत अधिकारियाें,कर्मचारियाें काे निर्देश दिये कि जाे व्यक्ति अपने कार्यं करवाने के लिए आता है,उसका आवेदन ले कर इसी दिन शिविर में ही सम्पादन कराये ।
अभियान शिविर में डाँ परमार ने 30 आवासीय पट्टे,29 प्रधान मंत्री आवास याेजना के अन्तर्गत स्वीकृति पत्र,40 शाैचालय का भुगतान,आठ के पालनहार का नवीनीकर राजकीय प्राथमिक विद्यालय बडा के शुद्धीकरण कर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बडला के नाम करवाया गया । ,तीन फसल बीमा पत्र,0.10 हेक्टर भूमि अन्न भण्डार बडला के नाम उपला बडला में आगनवाडी के नाम भूमि आवंटन करने,10 पेन्शन पीपीओ का वितरण किया।यह जानकारी उपखण्ड अधिकारी प्रमाेद सीरवी ने दी ।
इस अवसर पर स्थानीय सरपंच टीना मीणा,सुनील डामाेर सरपंच बायेडी,भंवरलाल डामाेर सरपंच खाण्डीओबरी, पूर्व प्रधान निरुपा मीणा, ब्लाँक काँग्रेस के उपाध्यक्ष वीरेन्द्सिंह गरासिया,लक्ष्मण भगाेरा,प्रवक्ता गणेश मीणा,महासचिव अब्दुल रज्जाक मकरानी,माेहनलाल औदिच्य,दिनेश मीणा,रतन लिम्बात,तहसीलदार घनश्याम तेली, उप सरपंच दिनेश मीणा,सचिव राजेश उपाध्याय,कानि्तलाल पटेल उपसि्थत थे ।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ 2 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
सुलतानपुर2 अप्रैल 26*जिला कांग्रेस कमेटी सुलतानपुर ने जन समस्याओं को लेकर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया
बांदा2 अप्रैल 26* शांतिकुंज हरिद्वार की कलश ज्योति दीप यज्ञ कार्यक्रम का भव्य आयोजन होने जा रहा है**