कौशाम्बी08मई25*बालू भण्डारण 1080 घनमीटर को एसडीएम ने किया सीज*
*कौशाम्बी।* जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में उप जिलाधिकारी चायल आकाश सिंह एवं खॉन निरीक्षक शत्रुघन सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना-सराय आकिल के करन चौराहा महिला मार्ग पर स्थित ग्राम-हर्रायपुर में बालू मोंरग के अवैध भण्डारण किये जाने की प्राप्त शिकायत का मौके पर पहुॅचकर निरीक्षण किया गयां। निरीक्षण/जॉच के दौरान पाया गया कि उसी गॉव में 03 स्थान पर बालू मोरंग का अवैध भण्डारण किया गया था, सभी भण्डारण सरकारी भूमि पर किये गये थे। यह भण्डारण लगभग 1080 घनमीटर में था जिसे सीज करते हुए अग्रेत्तर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जनपद में अवैध बालू मोरंग के खिलाफ ऐसी ही जॉच निरन्तर की जायेंगी, अवैध भण्डारण पाये जाने पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेंगी।
ल
More Stories
लखनऊ 23 अक्टूबर 26*प्रदेश के प्रमुख अंचलों और प्रमुख जनपदों की आज की ताज़ा व बड़ी खबरें:
बाराबंकी 23 अक्टूबर 26*5 बच्चों की मां को लेकर 3 बच्चों का बाप भाग गया।
सहारनपुर 23 अक्टूबर 26*दया शुगर मिल समय पर चालू कराने की मांग, किसानों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन…*