भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
भागलपुर08मई25*शिक्षा विद अमित कुमार ने राष्ट्रहित में प्रत्येक नागरिक से रक्तदान करने कि अपील की*
मध्य विद्यालय भवानीपुर रंगरा चौक भागलपुर में 8 मई विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर बच्चों के बीच चेतना सत्र के दौरान सहायक शिक्षक अमित कुमार ने रेडक्रॉस की महत्ता एवं उपयोगिता पर संबोधन व व्याख्यान दिया। इस बाबत निबंध प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर मंडल एवं सहायक शिक्षक अमित कुमार द्वारा संयुक्त रूप से प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पलक प्रिया प्रथम,बॉबी प्रवीण द्वितीय,मनीषा तृतीय विजेता बनी एवं चित्रकला प्रतियोगिता में सत्यम कुमार को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। सहायक शिक्षक अमित कुमार ने प्रत्येक नागरिक से राष्ट्रहित में रक्तदान करने की अपील की। विदित हो कि शिक्षाविद अमित कुमार के सह-शैक्षिक उल्लेखनीय गतिविधि से विधालय परिवार व शिक्षा विभाग नित नई ऊचाईयां प्राप्त कर रहा है।
More Stories
पूर्णिया बिहार 20 अक्टूबर2026 *सितारों की तरह जगमगाया इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल: पूर्णिया
पूर्णिया बिहार20अक्टूबर26* विजय दशमी पर यूपी आजतक परिवार की ओर से देशवासियों को सत्य और धर्म की जीत का महासंदेश*
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर 26* सीमांचल का चमकता सितारा बुझा,जलील मस्तान साहब का जाना मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी निजी क्षति- पप्पू यादव