औरैया 21 नवम्बर *अपर जिलाधिकारी ने बीएलओ को दिये आवश्यक निर्देश*
*औरैया।* अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान ने रविवार को भाग्यनगर और सहार ब्लॉक के विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर मतदान केंद्रों पर बीएलओ को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके युवाओं व युवतियों के नाम हर हाल में मतदाता सूची में जोड़ा जाय। इसके अलावा जिन मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है उनके नाम सूची से परीक्षण के पद विलोपित भी किये जांय। अपर जिलाधिकारी श्रीमती चौहान ने कहा कि विशेष अभियान में अब कुल 9 दिन शेष हैं। इन 9 दिनों में बीएलओ पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करके भारत निर्वाचन आयोग के इस अभियान को सफल बनायें।
More Stories
कोलकाता 17 अक्टूबर 26*कोलकाता पूजा पंडाल में भगदड़: 18 की मौत
बांदा 17 अक्टूबर26*मिशन शक्ति: कक्षा नौ की छात्रा ईशा बनीं एक दिन की एसडीएम,50 शिकायतें सुनीं*
बांदा 17 अक्टूबर 26*खाद्य दिवस पर निकाली जागरूकता रैली,बाजरे से नए उत्पाद बनाने की प्रतियोगिता*