पंजाब21नबम्बर*संदीप जाखड़ ने टीम के साथ किया जम्मू बस्ती का दौरा
सफाई अभियान को नाटक बताने वाले नेता नौटंकी बंद करके कुछ काम करके दिखाएं : संदीप जाखड़
अबोहर, 20 नवंबर (शर्मा): आज अबोहर विकास प्रभारी ने जम्मू बस्ती का दौरा कर वहां चल रहे विकास कार्यों व सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस मौके पर उनके साथ मेयर विमल ठठई, मंगतराम बठला, पार्षद निर्मलजीत सिंह रिची, सोनू, डॉ. मुकेश, डॉ. सतीश नरूला, हरिंद्र बेदी व अन्य टीम के सदस्य मौजूद थे। इस दौरान संदीप जाखड़ ने कहा कि वह शहर को साफ सुथरा बनाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं लोगों का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक नेता इसे नाटक बता रहे हैं लेकिन अपना अबोहर अपनी आभा की टीम ने काम करके दिखाया है और पिछले डेढ़ साल से सफाई अभियान में जुटे हुए हैं। जो इसे नाटक बता रहे हैं उनका नाटक फाजिल्का में कब का खत्म हो चुका है। ऐसे नेताओं को नौटंकी बंद करके काम करके दिखाना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने किसानों को उनके आंदोलन की जीत की बधाई दी और कहा कि झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए।
फोटो: 2, जम्मू बस्ती का दौरा करते चौ. संदीप जाखड़ व उनकी टीम
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कानपुर नगर 30अगस्त 26*बंगले, ठेके और टेंडर किसके इशारे पर बंटते रहे,सवाल उठे तो कानून के नाम पर चेहरे क्यों डरते घूम रहे?*
कानपुर नगर 30अगस्त 26*शहर के नामी कार्डियोलॉजी अस्पताल में गरीब युवक के लिए इलाज़ ही नहीं, बताया दिल्ली जाओ।*
उत्तर प्रदेश 30अगस्त 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*