औरैया 21 नवम्बर *बूथों पर पहुंच कर बीएलओ ने नवीन मतदाताओं के वोट बनवाए*
*रुरुगंज,औरैया।* नवंबर माह में प्रत्येक रविवार को मतदाता पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत प्रत्येक मतदान केंद्र पर नए वोट बनाने, संशोधन आदि के लिए कैम्प का आयोजन किया जाता है। रुरुगंज क्षेत्र में भी बीएलओ ने प्रत्येक बूथ पर कैम्प लगाकर आने वाले लोकतंत्र के महापर्व में आहुति देने के लिए युवाओं के वोट बनाए। वही कुछ लोगों के वोटों में संशोधन के लिए भी पहुँचे। कस्बा रुरुगंज एवं ग्रामीण क्षेत्र में लोगों में वोट बनवाने के प्रति खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। जिला पंचायत सदस्य अवनीश कुमार चक ललू ने भी युवाओं को वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया।
More Stories
बांदा 17 अक्टूबर 26*खाद्य दिवस पर निकाली जागरूकता रैली,बाजरे से नए उत्पाद बनाने की प्रतियोगिता*
मुजफ्फरनगर: 17 अक्टूबर 26 ग्राम भंडूरा में राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी की जनसंपर्क सभा, आदित्य प्रहलाद पाहुजा ने उठाया प्रदूषण का मुद्दा
नई दिल्ली 17 अक्टूबर 26*प्रियागोल्ड बिस्किट पर मुक़दमा चलेगा….*